Advertisement

छत्तीसगढ़ के इस जिले में गैंगरेप…बाजार से लौट रही महिला का रास्ता रोककर पहले पिलाई शराब…फिर जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में सुकमा के बाद अब बीजापुर जिले में आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि साप्ताहिक बाजार गई महिला को कुछ लोगों ने पहले जमकर शराब पिलाई। जब वह बेसुध हुई तो उसे बाजार स्थल से दूर जंगल की तरफ ले गए, जहां 3 युवकों ने उसके साथ रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए। अब महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को बीजापुर जिले के नैमेड गांव का साप्ताहिक बाजार भरा था। उसी गांव के आस-पास की रहने वाली एक महिला भी खरीददारी करने पहुंची हुई थी। फिर शाम के समय वह घर लौट रही थी तो रास्ते में उसे तीन युवकों ने रोक लिया। फिर महिला को जबरदस्ती शराब पिला दी। इससे महिला बेसुध होकर नीचे गिर गई थी। फिर तीनों आरोपी उसे उठाकर जंगल की तरफ लेकर गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद महिला को घटनास्थल पर ही छोड़कर तीनों आरोपी फरार हो गए। फिर देर रात पीड़ित किसी तरफ से खुद बीजापुर सिटी कोतवाली पहुंची। यहां उसने अपने साथ हुई इस दरिंदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि, बस्तर संभाग के सुकमा जिले के एर्रबोर थाना क्षेत्र स्थित पोटा केबिन स्कूल के छात्रावास में 22 जुलाई को 6 साल की मासूम के साथ बलात्कार की घटना सामने आई थी। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने 24 जुलाई को कार्रवाई की थी। अब इसी मामले में आज भाजपा ने सुकमा बंद एलान किया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47