Advertisement

पूर्व विधायक अवधेश ने श्रद्धालुओं के निकाली कांवर यात्रा

पूर्व विधायक अवधेश ने श्रद्धालुओं के निकाली कांवर यात्रा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पूर्व विधायक व प्रदेश मंत्री अवधेश सिंह चंदेल ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के साथ पैदल जत्था आनंदगांव से तेलगा, बारगांव, पाहंदा, अछोली, जमघट होते हुए बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए सोमनाथ पहुंचे। डीजे में बजते भगवान भोलेनाथ के गानों पर कावड़िया झूमते नजर आया। भक्तों के साथ पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, भाजपा भिंभौरी मंडल महामंत्री पोषण वर्मा , पूर्व प्रदेश मंत्री संध्या परगनिहा, अपिव जिला अध्यक्ष दीपेश साहू कावड़ लेकर झूमते हुआ पैदल चलते रहें और भगवान भोलेनाथ के जय कारो के साथ आगे बढ़ते गए। भक्तों को आनंदगांव से आगे चलने पर जमघट में स्वाल्पाहार के बाद बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए आगे बढ़ा। श्रद्धालुओं के लिए भोलेनाथ की नगर सोमनाथ में महाप्रसाद का व्यवस्था किया था, क्षेत्र के करीब 1100 श्रद्धलुओं का जत्था एक साथ भगवान भोलेनाथ का दर्शन किया और महाप्रसादी ग्रहण किया। इस अवसर पर अवधेश सिंह चन्देल ने कहा सावन का महीना हैं और जगह-जगह बम लहरी सुनाई दे रही हैं। सोमनाथ में मेला लगा हुआ हैं और शिव भक्तों ने अपने आराध्य के नाम की कांवड़ उठा ली हैं। सभी ओर शिव के जयकारों की गूंज हैं। इस बीच भक्ति के अलग-अलग रंग भी देखने को मिल रहें हैं। युवाओं में बड़ा गजब का उत्साह देखने को मिला, भगवान शिव से कामना करता हूं कि सभी की मनोकामना पूर्ण हो। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष यशवंत वर्मा, महामंत्री त्रिलोचन वर्मा, संध्या परगनिहा, भोलाशंकर वर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो, ज़िपं. सद. राहुल टिकरिहा, जनपद सदस्य महेंद्र वर्मा, डॉ धनेश यादव, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष तारकेश्वर सोनी, भाजयुमो जिला महामंत्री समीर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष योगेश वर्मा, जिला प्रमुख प्रचार प्रसार लोमेश कुमार सेन, भाजयुमो मंडल महामंत्री पोषण निर्मलकर, जितेंद्र साहु, देवदत्त साहू, रोहित वर्मा, दीपक यदु, विक्रम साहू, चेतन साहू, राजू राजपूत, चमन पाटिल, लालू साहू, शिवझड़ी सिन्हा पार्षद बेरला, बलराम यादव बेरला, पप्पू साहू, प्रह्लाद वर्मा, रोहित यदु, कमल साहू , रामायण साहू, वेदप्रकाश साहू, लोकेश साहू के साथ भाजयुमो भिंभौरी मंडल से सभी पदाधिकारी भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का दर्शन कर अपनी मनोकामना व क्षेत्र के विकास के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47