Advertisement

वर्ल्ड पुलिस गेम्स विन्निपेग (कनाडा) के कराटे इवेंट में एक गोल्ड एवं एक सिल्वर मेडल जीत कर निरीक्षक अंबर सिंह ने जिला, राज्य सहित देश का नाम रोशन कर किया गौरवान्वित

वर्ल्ड पुलिस गेम्स विन्निपेग (कनाडा) के कराटे इवेंट में एक गोल्ड एवं एक सिल्वर मेडल जीत कर निरीक्षक अंबर सिंह ने जिला, राज्य सहित देश का नाम रोशन कर किया गौरवान्वित

बेमेतरा – अखिल भारतीय पुलिस कण्ट्रोल बोर्ड नई दिल्ली द्वारा वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2023 का आयोजन 28 जुलाई से 6 अगस्त तक विन्निपेग (कनाडा) में कराटे 85 किग्रा (ओवर) इवेंट हेतु चयनित कर दिल्ली पुलिस के तत्वाधान में 16 जून से 25 जुलाई तक नई दिल्ली में प्रतियोगिता का प्रशिक्षण शिविर संचालित किया गया, जिसमें जिला बेमेतरा से निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा को उक्त प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने की अनुमति प्रदान किया गया था। उक्त प्रतियोगिता मेें देश से कुल 138 खिलाडियों का चयन किया गया, जिसमें छतीसगढ़ पुलिस से अम्बर सिंह एकमात्र खिलाडी हैं, जिनका चयन भारतीय टीम में किया गया। जो कनाडा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स का प्रतिनिधितव कर पुलिस गेम्स विन्निपेग (कनाडा) में कराटे इवेंट में एक गोल्ड एवं एक सिल्वर मेडल जीत कर बेमेतरा जिला, छत्तीसगढ़ राज्य सहित देश का नाम रोशन कर गौरवान्वित किया हैं। ज्ञात हो कि अम्बर सिंह का चयन विगत वर्ष दिल्ली में आयोजित आल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में स्वर्ण पदक प्राप्त करने के पश्चात किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

निरीक्षक अम्बर सिंह भारद्वज ने एकल फ्लाइट इवेंट के फायनल राउंड मेें कम्बोडिया के खिलाडी से 1-0 के अन्तर से हार कर रजत पदक प्राप्त किया एवं टीम फ्लाइट इवेंट मे फ्रांस की टीम को 5-0 से हरा कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया हैं। 35 वर्षीय निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज जिला राजनांदगांव का रहने वाला हैं, जिन्होनें शिक्षा (पढाई) बीएससी (गणित), BPED, MPED एवं PGDCA तक किया हैैं तथा वर्ष 2013 में उप निरीक्षक के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुये और अंबर सिंह इसके पुर्व में कुल 12 अंतर रास्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर 7 पदक प्राप्त कर चुके हैं, जिनके लिये उनको राज्य सरकार की तरफ से वर्ष 2006 में शहीद कौशल यादव, वर्ष 2012 में शहीद राजीव पांडे एवं वर्ष 2014 में गुण्डाधर पुरस्कार प्रदान किया गया हैं। इसके अलावा अब तक रास्ट्रीय स्पर्धा में 20 से अधिक पदक प्राप्त किये हैं। अंबर सिंह भारद्वाज को वर्ष 2014 में गुण्डाधर पुरस्कार, खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर वर्ष 2016 में उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये। निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज बेमेतरा जिलें के थाना नवागढ़, साजा सहित थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में पदस्थ रहें। एसपी बेमेतरा श्रीमती भावना गुप्ता ने निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज को बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें देते हुये कहा कि यह वास्तव में हम सभी बेमेतरा पुलिस विभाग के लिए गर्व का क्षण हैं। महान उपलब्धि हैं, आप उन सभी के लिए प्रेरणा हैं, जो सेवा में शामिल होने के बाद अपने जुनून का पीछा करना बंद कर देते हैं। आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स मेें विन्निपेग (कनाडा) में बेमेतरा जिलें के निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज ने एक गोल्ड एवं एक सिल्वर मेडल जीत कर बेमेतरा जिले, छत्तीसगढ सहित देश का नाम रोशन कर गौरवान्वित करने पर पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती भावना गुप्ता एवं अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, रक्षित निरीक्षक मुकेश जोशी एवं जिलें के अन्य अधि./कर्मचारियो द्वारा निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज को बहुत बहुत बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दिया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47