Advertisement

सभी वर्गों से सुझाव मांगकर बनाया जाएगा भाजपा का घोषणा पत्र – राजेंद्र शर्मा

सभी वर्गों से सुझाव मांगकर बनाया जाएगा भाजपा का घोषणा पत्र – राजेंद्र शर्मा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा को प्रदेश भाजपा संगठन ने बेमेतरा जिला घोषणा पत्र समिति का जिला संयोजक नियुक्त किया हैं। अपनी नियुक्ति पर राजेन्द्र शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, संगठन महामंत्री पवन साय, घोषणा पत्र समिति के प्रदेश संयोजक विजय बघेल, जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा घोषणा पत्र पर काफी गंभीरता से कार्य कर रही हैं। आने वाले कुछ दिनों में भाजपा प्रत्येक विधानसभा में सुझाव पेटी लगाकर आम जनता से, युवाओं से, किसानों से, महिलाओं से सुझाव मांगेगी, उन सुझाव को एकत्र कर भाजपा अपना घोषणा पत्र तैयार करेगी। सांसद एवं प्रदेश संयोजक विजय बघेल जिला का दौरा कर समाज के सभी वर्गों से संपर्क कर सुझाव मांगेगे, निश्चित रूप से भाजपा का घोषणा पत्र कांग्रेस के घोषणा पत्र से बेहतर होगा, आने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। जिला समिति में प्रबल ठाकुर और रामकुमार साहू को सदस्य नियुक्त किया गया हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47