Advertisement

महंगाई के लिए भाजपा-कांग्रेस दोनों दोनों जिम्मेदार – विष्णु लोधी

महंगाई के लिए भाजपा-कांग्रेस दोनों दोनों जिम्मेदार – विष्णु लोधी

केन्द्र सरकार इम्पोर्ट ड्यूटी, एक्साइज़ टैक्स और कांग्रेस सरकार VAT और स्टेट एक्साइज टैक्स लगाना बंद करें, – विष्णु लोधी

डोंगरगढ़ – जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिलाध्यक्ष विष्णु लोधी ने कहा बढ़ती हुई महंगाई के लिए दोनों राष्ट्रीय राजनीतिक दल भाजपा और काँग्रेस जिम्मेदार है । महंगाई पर दोनों दल मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं और नौटंकी कर रहे है।

विष्णु लोधी ने कहा बढ़ती महंगाई का प्रमुख कारण अंतराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड ओईल और एडिबल ओईल की बढ़ती हुई दरें हैं। मोदी जी का ‘आत्मनिर्भर भारत’ अपना 85% क्रूड ओईल (पेट्रोल और डीज़ल) और 56%hn एडिबल ओईल (खाना पकाने का तेल) विदेश से आयात करता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

विष्णु लोधी ने कहा भाजपा और कांग्रेस महंगाई पर धरना-प्रदर्शन करने की नौटंकी बंद करें और महंगाई कम करने के दिशा में ईच्छा शक्ति दिखाते हुए काम करे इसके लिए लिए मोदी जी इन पदार्थों की इंपोर्ट ड्यूटी और सेंट्रल इक्साइज़ टैक्स और भूपेश सरकार उन पर VAT और स्टेट इक्साइज़ टैक्स- जो इन पदार्थों की क़ीमत का 50% से भी अधिक भाग है- को कम करने की दिलेरी दिखाएँ तब जाकर महंगाई कम होगी।

विष्णु लोधी ने दोनों दलों पर जनता की आंखों में धूल झोंकने का आरोप लगाते हुए कहा क्रूड और एडिबल ओईल पर सभी टैक्स और ड्यूटी के कारण महंगाई बढ़ी हुई है जिसे तत्काल ख़त्म करने की घोषणा करने से महंगाई काबू में आएगा।

राजनांदगांव से मानसिंग की रिपोर्ट======

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05