Advertisement

बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी के सच्चे सिपाही, चुनाव जिताने में रहती हैं महत्वपूर्ण भूमिका – आशीष छाबड़ा

बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी के सच्चे सिपाही, चुनाव जिताने में रहती हैं महत्वपूर्ण भूमिका – आशीष छाबड़ा

विधायक ने दिए 42.80 लाख रूपए के विकास कार्यों की सौगात सहित 11.50 लाख रुपए की नवीन कार्य की घोषणा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लाक बेमेतरा के ग्राम पंचायत गांगपुर में बूथ चलो अभियान अंतर्गत जोन स्तरीय कार्यकर्ताओं सम्मेलन में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा शामिल हुए। सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी की तैल चित्र में माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर विभिन्न विकास कार्यक्रमों का लोकार्पण सहित भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर विधायक आशीष छाबड़ा ने संबोधित करते हुए कहा की आप सभी को पता है प्रदेश में बूथ चलो अभियान का कार्यक्रम चल रहा है,बुथ चलो अभियान में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहीत प्रदेश के सभी सम्मानीय मंत्रीगण, विधायक गण बूथों में पहुंच बैठक कर वहां के हमारे ग्रामवासी, कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। बैठक में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन ठीक तरीके से हो रहा हैं कि नहीं, योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिल पा रहा है कि नही, संगठन का कार्यक्रम लगातार हो रहा है की नही लगातार बूथ कमेटी के साथियों के साथ बैठकर बूथ को किस प्रकार और अच्छे से मजबूत हो। कांग्रेस पार्टी को अगर कोई चुनाव जीताता हैं वो बूथ के हमारे कार्यकर्ता, जो कड़ी मेहनत कर चुनाव जीताते हैं। अगर आज मैं यहां एक विधायक के रूप में खड़ा होकर भाषण दे रहा हूं वो ताकत, आशीर्वाद आप सभी कार्यकर्ताओं की देन हैं, जो प्रत्येक चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी कोई भी हो, कांग्रेस पार्टी के पंजा छाप हो सिंबाल हो उसके लिए लड़ते हैं। हर चुनाव में हमारे बूथ के कार्यकर्ता कड़ी परिश्रम कड़ी मेहनत करते हैं। हम अपने बूथ से किस प्रकार कांग्रेस पार्टी को मजबूत कर जिताए अगर बुथ में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी की जीत होती है, तो सबसे ज्यादा खुश होता हैं वो हमारे बूथ के जांबाज कार्यकर्ता होते हैं और अगर किसी बूथ में किसी कारण से पीछे हो जाते हैं तो सबसे ज्यादा दुखी कोई होता ओ हमारे बूथ के कार्यकर्ता दुखी होते हैं। आज के समय में सबसे बड़ी शक्ति सबसे बड़ी ताकत हैं बुथ है, जितना अच्छा मजबूत बुथ होगा जितना अच्छा सक्रिय बुथ होगा, निश्चित रूप से उस बूथ से उतना अच्छा परिणाम मिलेगा। हम सभी को बूथों में जाने का यह एक सुनहरा अवसर है प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व में इस पौने पांच वर्षो मे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा गाँव से लेकर शहरो के विकास के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं बनाई जा रही हैं। प्रदेश सरकार गांव, गरीब और किसानों की सरकार जो लगातार विकास के लिए कर रही है ,प्रदेश सरकार ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ छत्तीसगढ़ में पंचायतों को मजबूत और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य की जा रही है,किसानों की बेहतरी छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है,किसान भाई कड़ी धूप में तपस्या कर,हर परिवार के थाली में अन्न मुहैया कराता है,ऐसे अन्नदाता किसान भाईयों के हितों का ध्यान रखना और उनका सम्मान करना हम सबकी जिम्मेदारी हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में धान खरीदी का दायरा बढ़ाते हुए प्रति एकड़ 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ किया गया हैं, साथ ही इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की राशि प्रति क्विंटल 2500 रूपए से बढ़ाकर 2800 रूपए की गई हैं, प्रदेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से किसानों की संख्या एवं रकबा बढ़ा हैं। किसान हितैषी योजनाओं से किसानों में नये उत्साह का संचार हुआ हैं, खेतों से दूर हो रहे किसान खेतों की ओर लौटे हैं और खेती का रकबा भी बढ़ा हैं। प्रदेश में भूपेश सरकार जब से छतीसगढ में आईं हैं तब से गांव, गरीब, किसान खुशहाल हैं। सरकार का प्रमुख उद्देश्य समाज के अंतिम छोर के लोगों का विकास करना हैं। आज प्रदेश सरकार पूरे देश में सबसे ज्यादा कीमत पर किसानों का धान खरीद रही हैैं, किसान पुत्र मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हर वर्ग का समुचित विकास किया हैं, किसानों के हित में राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को लाभान्वित करने के साथ प्रदेश में किसानों का सिंचाई कर माफ कर कर्जमाफी की गई और बिजली बिल हाफ कर लोगों को राहत पहुचाया गया हैं। गरीब परिवारों को 1 रुपए किलो में चावल प्रदान करने के साथ पशुपालकों से 2 रुपए किलों में गोबर भी खरीदा जा रहा हैं, प्रदेश के भूमिहीन किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 7 हजार रुपए दे रही हैं। छत्तीसगढ़ की सरकार किसान हितैषी गाँव, गरीब और मजदूरों की सरकार हैं, शिक्षा, स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के साथ बेरोजगारों को नौकरी देने की दिशा में भी सरकार द्वारा लगातार कदम उठाया जा रहा हैं, प्रदेश में गोठानों में वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन कराकर जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा देकर छत्तीसगढ़ को जैविक खेती की ओर आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया हैं। राज्य सरकार की सुराजी गांव योजना और गोधन न्याय योजना जैसी योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा हैं। सुराजी गांव योजना के तहत गांवों में स्थापित गौठानों और गोधन न्याय योजना से पशुपालन और डेयरी उद्योग को बढ़ावा मिला हैं। गोधन न्याय योजना से चरवाहों और पशुपालकों को आय का नया जरिया मिला हैं। गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन से महिला स्व-सहायता समूहों को रोजगार और आय के अवसर मिले हैं। वहीं प्रदेश में जैविक खेती को भी बढ़ावा मिल रहा हैैं। बहुआयामी महत्वाकाक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के अंर्तगत गोधन न्याय योजना से जिलें के गौपालको किसानों और ग्रामीणों के लिये सार्थक हो रही हैं, योजना का लाभ उठाकर किसान गौठानो में गोबर विक्रय कर रहे हैं, साथ ही गुणवक्ता युक्त वर्मी कम्पोस्त खाद अपने खेतों में डालकर खेतो की उर्वकता शक्ति भी बढ़ाने की ओर अग्रसर हैं, इस योजना से ग्रामीणों में काफी उत्साह हैं, बारी के माध्यम से साग सब्जी के उत्पादन के साथ ही स्व:सहायता समूहों की महिलाओं आजीविका सवर्धन विविध गतिविधियां करते हुए वर्मी कम्पोस्ट खाद एवं गोबर के लकड़ा व दिये तैयार करके आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रहें हैं। विधायक आशीष छाबड़ा के कर कमलों से गुरु बालकदास धाम के सांस्कृतिक मंच निर्माण 3 लाख, प्राथमिक शाला में अतिरिक्त भवन निर्माण 32.80 लाख, प्राथमिक शाला में किचन शेड निर्माण 1 लाख, शीतला मंदिर में भवन निर्माण 3 लाख, कबीर सामुदायिक भवन निर्माण 3 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ एवं ग्रामवासियों की मांग पर सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 6.50 लाख एवं सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 5 लाख रुपए की घोषणा किए। इस अवसर पर लुकेश वर्मा अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, घासीराम वर्मा अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति, बहल वर्मा अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति, मिथलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बेमेतरा, मनोज शर्मा सभापति, ललित विश्वकर्मा महामंत्री, ऋषि वर्मा, भोजेश्वरी राजा वर्मा सरपंच, प्रहलाद सिंह उपसरपंच, भुवन जांगड़े, किरण वर्मा, सजेंद्र वर्मा, चेतन नेताम, देवशरण गोसाई, अशोक वर्मा, कमल साहू, योगेश जांगड़े, राजेंद्र वर्मा अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति, राजकुमार बंजारे अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति, टेकराम साहू, राजा वर्मा जोन प्रभारी, महेत्त वर्मा, सेवक वर्मा, मिथेल्श वर्मा, खालेंद्र पाटिल, भुवनेश्वर वर्मा, मोहन वर्मा, धुव्र राम वर्मा, जरेश वर्मा, कृष्णकुमार पाठक, प्रकाश वर्मा, शैलेंद्र साहू, जीवनलाल साहू, कौशल वर्मा, रावेंद्र वर्मा, संतोष ध्रुव, दिलीप, लेखराम वर्मा, मोहित खरे, मोहित बंजारे, राजेश मारकंडे, डोमन वर्मा, विष्णु निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी/कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47