Advertisement

रंग संगीत व बेमेतरा जिला गौरव सम्मान का भव्य आयोजन

रंग संगीत व बेमेतरा जिला गौरव सम्मान का भव्य आयोजन

संतूर वादन व सूफी गायन की होगी प्रस्तुति

जिले के 16 व्यक्तियों व संस्थाओं का होगा सम्मान

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – प्रदेश की प्रतिष्ठित संस्था श्री साईनाथ फाउंडेशन द्वारा बेमेतरा जिला मुख्यालय स्थित होटल सफायर में शास्त्रीय संगीत व साहित्य से ओतप्रोत महती आयोजन रंग संगीत के द्वितीय संस्करण का आयोजन किया जा रहा हैं। विभिन्न सत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम सत्र में ऑडिशन द्वारा चयनित दस कवियों व गायकों की प्रस्तुति होगी, द्वितीय सत्र में शास्त्रीय जुगलबंदी के तहत पुणे के मशहूर संतूर वादक निनाद दैथनकर व तबला वादक रामचंद्र सरपे अपनी उम्दा प्रस्तुति से श्रोताओं को विस्मृत करेंगे, तृतीय सत्र में लोकप्रिय सूफी गायक नरेंद्र पाल सिंह निंदर पारंपरिक सूफी कलामों को अपनी आवाज़ देंगे। इस आयोजन के सबसे महत्वपूर्ण भाग के रूप में आमंत्रित अतिथि सुप्रसिद्ध संगीत साधक पद्मश्री भारती बंधु, बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा, कलेक्टर पीएस एल्मा, एसपी भावना गुप्ता, एसडीएम सुरुचि सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला साहू व तीरंदाज न्यूज़ के संस्थापक मयंक चतुर्वेदी द्वारा समाज के विभिन्न आयामों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों व संस्थाओं का सम्मान किया जाएगा। जिसमें देशसेवा हेतु स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रमेश कुमार सैनिक व राजेशधर दीवान, साहित्य सेवा हेतु मोहित राम वर्मा व विनोद शर्मा, चिकित्सा सेवा हेतु डॉ. एमएल टावरी व डॉ. आरपी शर्मा, संगीत साधना हेतु सतनाम सिंह, लोक कला व रंगकर्म हेतु राकेश तिवारी, विधिक सेवा हेतु प्रणीश चौबे, ब्यूटी केअर के क्षेत्र में मनीषा पांडेय, समाजसेवा हेतु तरुण शर्मा व माहेश्वरी युवा संगठन, पर्यावरण संरक्षण हेतु सहयोग यूथ संस्था, उच्च शिक्षा हेतु समाधान महाविद्यालय, प्रिंट मीडिया हेतु सिटी प्रेस क्लब बेमेतरा व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हेतु जिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ बेमेतरा को सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब हैं कि पूरे प्रदेश में श्री साईनाथ फाउंडेशन विगत 15 वर्षों से शिक्षा, कला, संस्कृति, संगीत, साहित्य, नृत्य, नाट्य व अन्य कलाओं को बढ़ावा देने व युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से लगातार कार्य कर रही हैं। फाउंडेशन के चेयरमैन आशीष राज सिंघानिया व रंग संगीत चैप्टर 2 के संयोजक जगजीत सिंह ने बताया कि इस अद्वितीय कार्यक्रम का आयोजन समाधान महाविद्यालय, तीरंदाज न्यूज़, होटल सफायर, मंदीप बग्गा, एके मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, फनेन्द्र कुमार इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड, मनीषा मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी, चाचा प्रॉपर्टी, ताम्रकार नेत्रालय, सृजन हाई स्कूल, जनसेवा एक प्रयास संस्था, अल्ताई फार्मास्युटिकल्स, लिवप्योर जेएस फर्नीचर व स्वराज ट्रेक्टर के महत्वपूर्ण सहयोग से किया जा रहा हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47