Advertisement

परपोड़ा हाई स्कूल में निकाली गई मतदाता जागरूकता की रैली

परपोड़ा हाई स्कूल में निकाली गई मतदाता जागरूकता की रैली

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – जिलें के बेरला विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम परपोड़ा के चंद्रशेखर आजाद शासकीय हाई स्कूल परपोड़ा में मतदान के लिए जागरूक करने जागरूकता रैली निकाली गई। हाई स्कूल परपोड़ा से छात्र छात्रों की तीन-तीन कतार बना कर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, रैली ग्राम परपोड़ा के गलियों में भ्रमण कर मतदान करने को लेकर लोगों को संदेश दिया, साथ ही मतदान करने का जोर दिया। इसके अलावा स्वस्थ जनतंत्र की पहचान, सभी करें मतदान, प्रजातंत्र से नाता हैं, हम सब मतदाता हैं का स्लोगन के साथ नवीन मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं मताधिकार का प्रयोग करने जागरूक किया गया। युवाओं को शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। रैली में यह भी बताया गया कि आगामी समय में विधानसभा निर्वाचन होने वाला हैं, इसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और मतदान अवश्य करें, इससे स्वस्थ एवं मजबूत राष्ट्र का निर्माण हो सकेगा। उन्होंने कालेज के विद्यार्थियों को निर्भीक एवं निष्पक्ष होकर स्वतंत्रतापूर्वक बिना प्रलोभन के चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस रैली में चंद्रशेखर आजाद शासकीय हाई स्कूल परपोड़ा के कक्षा नवमीं व दसवीं के छात्र छात्राओं एवं विद्यालय के शिक्षकगण शामिल रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47