Advertisement

जिले में सड़़क पर आवारा पशुओं के विचरण पर रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा दिन रात कार्रवाई जा रही

जिले में सड़़क पर आवारा पशुओं के विचरण पर रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा दिन रात कार्रवाई जा रही

कलेक्टर एल्मा कर रहे सतत मॉनिटरिंग

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पशु अतिचार अधिनियम के तहत् पशुपालकों पर कार्रवाई करने के के दिए निर्देश

बेमेतरा – जिलें में सड़़क पर आवारा पशुओं के विचरण पर रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पशु पालकों द्वारा सड़कों, सार्वजनिक स्थानों, उद्यानों में विचरण करते पाए जाने पर संबधित पशुपालकों से जुर्माना वसूला जाएगा और पशुओं को निकटतम कांजी हाउस भेजा जाएगा। पुनरावृत्ति होने पर जुर्माना राशि ली जाएगी। साथ ही पशु अतिचार अधिनियम के तहत पशुपालकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर पीएस एल्मा स्वयं खुले में घूम रहें आवारा, घुमंतू पशु, मवेशियों की धरपकड़ कर मवेशियों को गौठानों एवं कांजी हाउसों में पहुँचाने को लेकर सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने इसके लिए ज़िला स्तरीय समिति का गठन भी किया हैं। समिति में अपर कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित नगर पालिका, पशुधन आदि विभाग के अधिकारी सदस्य हैं। समिति के सदस्य भी बराबर निरीक्षण कर रहे हैं। मवेशिय सड़कों, चौक, चौराहों पर विचरण न करें इसके लिए सख़्त निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर की निर्देशन में बेमेतरा शहर ही नहीं बल्कि आसपास के दूसरे नगरीय निकायों मे भी खुले में घूम रहे मवेशियों की धरपकड़ दिन और रात जारी हैं। बीते एक हफ़्ते के भीतर ज़िले में खुले में घूम रहें और सड़कों पर बैठने वाले सैकड़ो मवेशियों को पकड़ कर गौठानों, कांजी हाउसों में पहुँचाया जा चुका हैं। कलेक्टर श्री एल्मा ने अधिनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया हैं कि आवारा मवेशियों की धरपकड़ में किसी भी तरह का कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगरीय निकाय और पशुपालन विभाग के दल आज भी दिन भर खुले में घूमने वाले मवेशियों को रास्तों से पकड़ कर उठाने में लगे रहे। बेमेतरा शहर में मुख्य सड़क, चौराहे से लेकर राष्ट्रीय, राजमार्ग, दुर्ग, कबीरधाम, सिमगा जाने वाली सड़क पर आवारा पशुओं और खुली सड़कों पर घुम रहे मवेशियों को नगर निकाय के अमले ने पकड़ पास के गौठान और कांजी हाउस पहुँचाया। ज़िले के बेरला नगर पालिका, सजा और नवागढ़ में रोका-छेका अभियान के तहत आवारा और सड़क पर घूम रहे मवेशियों को पकड़ गौठान में भेजा गया। इस दौरान पशुपालन विभाग के अधिकारियों, पशु चिकित्सकों और नगर निकाय के समन्वय से आवारा मवेशियों के गले में रेडियम बेल्ट भी डाला जा रहा हैं, ताकि रात के समय गाड़ियों की लाइट से बेल्ट चमकने से सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकें। पशुपालन विभाग के कर्मचारियों ने पशुओं की टेगिंग भी की ताकि ऐसे पशुओं की पहचान की जाकर आगे उनके मालिकों के विरुद्ध करवाई की जा सकेें। खुले में घूम रहे मवेशियों की धर पकड़ में स्थानीय पार्षदों, सरपंचों, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों और जनप्रतिनिधियों की भी सहायता ली जा रही हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47