छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

आज व कल सरकारी आयुष्मान कार्ड बनाने लगेगा कलेक्ट्रेट में विशेष शिविर

आज व कल सरकारी आयुष्मान कार्ड बनाने लगेगा कलेक्ट्रेट में विशेष शिविर

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में दिए थे निर्देश

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – जिलें में आयुष्मान भारत योजना के तहत लक्षित व्यक्तियों के कार्ड बनाए जाने के लिए समय-समय और विशेष अवसरों कार्यक्रम आदि में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाता हैं। इन शिविरों के माध्यम से जिलें भर में बड़ी संख्या में हितग्राहियों के आयुष्मान भारत योजना के कार्ड बनाए जाते है। यह कार्य निरंतर जारी है। कॉमन सर्विस सेंटर में भी प्रतिदिन आयुष्मान कार्ड बनाये जाते हैं। कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने विगत दिवस समय/सीमा की बैठक में कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए थे।ताकि शासकीय अधिकारी कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड व आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) कार्ड बन सकें। कलेक्टर के निर्देश पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में दो दिवसीय विशेष शिविर लगेगा। यह विशेष शिविर इसी महीने की 7 और 8 तारीख़ को प्रातः 10.30 से सायंकाल 5 बजे तक आयोजित होगा। विभागीय अधिकारियों ने आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए राशन कार्ड,और आधार कार्ड की मूल प्रति के साथ छायाप्रति लाने का अनुरोध किया है।इसके बिना आयुष्मान कार्ड नही बनेगा। आभा कार्ड के जरिए स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एक क्लिक पर मिल जाएगी, हर उम्र के लोगों की स्वास्थ्य संबंधी डाटावेस ऑनलाइन स्टडी करने के लिए आभा एक डिजिटल कार्ड के रूप में काम करेगा, यह आधार कार्ड की तरह है जो लोगों के स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों को ऑनलाइन सुरक्षित रखता हैं। आपको भी अस्पताल में लंबी लाइन में लगना पड़ता है। आप भी अपनी बीमारी से जुड़े पुराने कागजात संभालते-संभालते परेशान हो गए हैं। अगर आप इन सब परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको अपना आभा कार्ड (ABHA CARD) बनवा लेना चाहिए। जान लें कि आभा कार्ड को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत लॉन्च किया गया हैैं, आभा कार्ड बनवाने पर आपको 14 अंकों का नंबर मिलता हैए जैसे आधार कार्ड में नंबर मिलता है, ये वैसा ही होता हैैं। आभा कार्ड के 14 अंकों के नंबर में आपकी हेल्थ से जुड़ा सारा डेटा रहता हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!