Advertisement

बारिश के चलते घर की दीवार में आई दरार, दीवार को दिया लकड़ी का सहारा

बारिश के चलते घर की दीवार में आई दरार, दीवार को दिया लकड़ी का सहारा

बेमेतरा – पूरे जिलें में पिछले चार से पांच दिनों से लगातार रिमझिम बारिश हुआ। इसके चलते नदी-नाले उफान पर हैं। कहीं बिजली के खंभे गिरे, तो कहीं पेड़ पौधे टूटे और तो और मूसलाधार बारिश होने पर खेतों के फसल पर बुरा प्रभाव पड़ा। पानी के बहाव से फसले धान, सोयाबीन, अरहर, अलसी आदि फसलों को भारी क्षति पहुंचा हैं। बता दें कि क्षेत्र में लगातार रिमझिम व मूसलाधार बारिश के चलते। कच्चे मकान को प्रभावित किया हैं। इस लगातार झड़ी में ब्लॉक बेरला के उपतहसील देवरबीजा क्षेत्र से ग्राम खम्हरिया एम में प्राकृतिक आपदा के अंतर्गत एक मामला सामने आया हैं। ग्राम खम्हरिया एम वार्ड नम्बर 12 से बसंत साहू का मकान नंबर 153 जो कि कच्चा मिट्टी का मकान इन पांच दिनों की बारिश होने पर बसंत साहू के घर की दीवार में दरार आयी। साथ ही दरार आने पर उसके दीवाल झुक गए हैं, जो कभी भी गिर सकता हैं। इससे परिवार वालों को जनहानि होने की बड़ी संभावना हैं। जिससे घर में डर का माहौल बना हैं। बसंत के घर में छोटे छोटे बच्चे हैं, जो इधर-उधर खेल खेल में झुकी हुई दीवार को ओर चले जाते हैं। मिट्टी से बने मकान की दीवार कभी भी गिर जाने का घर वालों में भय लगा हुआ है। मकान गिरने की स्थिति में आ गया हैं। पीड़ित बसंत साहू ने बताया कि लगातार चार से पांच दिन तक बारिश होने पर अचानक दरार आया, उसके बाद दीवार झुकने लगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बारिश के चलते दीवार में आयी दरार जो घर वालों के लिए समस्या व भय का विषय हैं, इसके संबंध में पटवारी से चर्चा करूँगा।
—— दिलहरण साहू, सरपंच, ग्राम पंचायत खम्हरिया एम

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47