Advertisement

महादेव यादव के जहर सेवन की घटना का प्रधानमंत्री आवास योजना से कोई संबंध नहीं

रायपुर : महादेव यादव के जहर सेवन की घटना का प्रधानमंत्री आवास योजना से कोई संबंध नहीं

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 44 कौरिनभाठा के निवासी महादेव यादव द्वारा जहर सेवन के कारण इलाज के दौरान एम्स में हुई मृत्यु को लेकर कतिपय लोगों द्वारा यह झूठी अफवाह फैलाई जा रही है कि उसने प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त न मिलने के कारण जहर का सेवन किया है। यह तथ्य पूर्णतः निराधार है। महादेव यादव के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत न तो आवास स्वीकृत किया गया था, न ही उसे किसी तरह की किश्त मिलनी थी। महादेव यादव सिविल कॉन्टेªक्टर था। वह प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के आवास निर्माण का काम ठेकेदारी में किया करता था। उसके द्वारा जहर का सेवन करने के अन्य व्यक्तिगत कारण हो सकते हैं। इसका प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त से कोई संबंध नहीं है। राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास निर्माण की पूर्णता के अनुसार किश्तों में राशि का भुगतान नियमित रूप से किया जा रहा है।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने अपनी रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उसकी धर्मपत्नी ललिता बाई यादव और उसकी सास श्रीमती जंत्री बाई यादव के नाम पर आवास स्वीकृत एवं निर्माणाधीन है। महादेव यादव की पत्नी ललिता यादव के नाम स्वीकृत आवास नींव स्तर तक पूर्ण हो चुका है। श्रीमती ललिता यादव को कार्य के आधार पर 56 हजार 531 रूपए की राशि का भुगतान पिछले माह 21 जुलाई को उसके बैंक खाते में किया जा चुका है। महादेव यादव की सास श्रीमती जंत्री बाई यादव के नाम स्वीकृत आवास का काम लिंटल स्तर तक हो चुका है। इसके लिए जंत्री यादव को 9 फरवरी 2023 को 53 हजार 593 रूपए की प्रथम किश्त तथा 27 जून 2023 को 75 हजार 31 रूपए की द्वितीय किश्त इस प्रकार कुल 01 लाख 28 हजार 624 रूपए का भुगतान किया जा चुका है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि महादेव यादव कौरिनभाठा राजनांदगांव में अपनी सास के साथ रहता था और वह सिविल ठेकेदारी का काम करता था। महोदव यादव की जहर सेवन से मृत्यु की घटना का प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त भुगतान से कोई संबंध नहीं है। उसकी मृत्यु को किश्त भुगतान के मामले से जोड़ना पूर्णतः भ्रामक एवं तथ्यहीन है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47