Advertisement

भाजपा की आवश्यक कामकाजी बैठक सम्पन्न हुआ हसदा में

भाजपा की आवश्यक कामकाजी बैठक सम्पन्न हुआ हसदा में

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – भारतीय जनता पार्टी बेरला मंडल महाराणा प्रताप भवन व भिंभौरी मण्डल की आवश्यक कामकाजी बैठक सरस्वती शिशु मंदिर हसदा में सम्पन्न हुआ। भारतीय जनता पार्टी चुनावी मैदान में आ चुकी हैं, जहाँ एक ओर युवा नव मददाता को संपर्क में लगे हैं, वहीं महिला मोर्चा हरेली से लेके तीजा तक के कार्यक्रम में महिला को जोड़ने में लगे हैं। वहीं हर जगह किसान बिजली, पानी, आवास, बेरोजगारी भत्ता को लेकर धरना प्रदर्शन में लगी हुई हैं। इसी कड़ी में रविवार को बेरला व भिभौरी मंडल का बैठक सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेशमंत्री व पूर्व विधायक अवधेश सिंह चन्देल, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, पूर्व प्रदेशमंत्री संध्या परगनिहा, मंडल अध्यक्ष बलराम पटेल, यशवंत वर्मा, महामंत्रीगण व वरिष्ठ नेता मौजूद थे। अवधेश सिंह चन्देल ने कहा अब चुनावी शंखनाद हो चुका हैं, जिसमें सबसे सर्वप्रथम काम हमें अभी 2 अगस्त से लेके 31 अगस्त तक नाम जुड़वाने व कटवाने का चल रहा, आप अपने अपने ग्राम का वोटर लिस्ट चेक करिये, अपने विचारधारा वाले परिवार के खुद नाम कटा तो नहीं, कोई कटाया तो नहीं, जो संदिग्ध हैं उसे प्रश्न करो गलत पाया गया उसे हटवाए। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी ने कहा हमें प्रत्येक शक्तिकेन्द्र पर लाभर्थियों का सम्मेलन करना इसमें शक्तिकेन्द्र प्रभारी संयोजक सहसंयोजक बूथ अध्यक्ष विशेष ध्यान देंगे, इसमें हमे मोदी सरकार जनकल्याण कार्यो व प्रदेश कांग्रेस के भ्रष्टाचार को जन जन तक बताने के लिए कहा। राजेन्द्र शर्म ने कहा कि पार्टी घोषणा पत्र के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगा हैैं, जिसमें सभी कार्यकर्ता अपना सुझाव दीजिये बढ़िया से पत्र बनाइये हर वर्ग के लिए बनाइये, व्हाट्सएप ईमेल या आपके जिला मण्डल में सुझाव पेटी आएगा उसमे आप डाल दीजियेगा।साथी ही नव मतदाता से संपर्क करें, नाम जुड़वाने के लिए नवमतदाता का सहायता करिये और अपने बूथ को मजबूत करने के लिए संगठन को गति प्रदान करें। संध्या परगनिहा ने कहा कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, जनता के कार्यो से उनका कोई सरोकार नहीं रह गया हैैं, कांग्रेस ने जो वादे करके सरकार में आया था इसको पिछले पौने पांच साल में पूरा नही किया हैं, महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ रहा हैं, शराब गांव गांव में बिक रहा हैं। इस अवसर पर शक्तिकेन्द्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, जनप्रतिनिधिगण, बूथ अध्यक्ष, बीएलए, समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व महामंत्रीगण वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47