छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

सोरला में भूमाफिया ने नाले पर किया कब्जा, खेतों में भरा पानी, मुख्यमंत्री से शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

सोरला में भूमाफिया ने नाले पर किया कब्जा, खेतों में भरा पानी, मुख्यमंत्री से शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

अब किसान नेता योगेश तिवारी के नेतृत्व में कलेक्टर को फिर से सौंपेंगे ज्ञापन

बेमेतरा – विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सोरला में भू माफिया के खिलाफ की गई शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में खासी नाराजगी हैं। भू माफियाओं के द्वारा नाले पर अवैध कब्जे से गांव के किसानों को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा हैं। इस संबंध में क्षेत्र के तहसीलदार, एसडीएम, कलेक्टर से लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शिकायत के बावजूद आज तक भू माफिया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई हैं। अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से गांव के किसानों ने किसान नेता योगेश तिवारी को सारे प्रकरण की जानकारी देकर मदद के लिए गुहार लगाई। इसके बाद किसान नेता ग्राम सोरला पहुंचकर ग्रामीणों से रूबरू हुए। इस दौरान धनेश राम साहू, खुमान शर्मा, शमलिया, रामानंद मरकाम, महंगू राम साहू, भागवत साहू, शत्रुहन साहू, हेमकुमार साहू, रामप्रसाद साहू, पूनाराम निर्मलकर, किशुन राम भूमिजन, परेटन साहू, रामचंद साहू, माखन साहू, पवन साहू, भगवती साहू, पूनाराम साहू, रितेश, बीरेंद्र, हेमंत, खेदूराम साहू, पन्ना मंडावी, आजू राम साहू, नोखेलाल, लीलाशाह, नारायण नेताम, रेवा राम आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अधिकारी सुध लेने को तैयार नहीं – किसानों ने किसान नेता को बताया कि भू-माफिया के द्वारा नाले में कब्जा करने के कारण खेतों में 5 से 6 फीट पानी भरने से फसल चौपट हो रही हैं। प्रशासन से बार-बार गुहार लगाए जाने के बावजूद कोई अधिकारी सुध लेने को तैयार नहीं हैं। किसान नेता के नेतृत्व में किसानों के साथ मिलकर फिर एक बार कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।

500 मीटर नाले की मुरूम से फीलिंग, निकासी हुई प्रभावित – किसानों ने बताया कि बन्दोबस्त सन 1983-84 में त्रुटि करके उक्त जमीन को दूसरे किसानों के नाम से दर्ज कर दिया गया। जिस खसरा नंबर में उक्त जमीन को त्रुटि कर चढ़ाया गया, उस जमीन का बिक्री 2 से 3 बार हो गया हैं। पहले के किसानों द्वारा नाले रूप में छोड़कर ही खेत को काबिज किया जाता रहा हैं। वर्तमान में बेरला निवासी भू-माफिया ने लगभग 500 मीटर लंबा नाले को खरीदा गया हैं, सोरला सरहद में हैैं, यहां नाले पर कब्जा के कारण किसानों के खेतों में पानी भरा हैं।

किसानों को अपनी जमीन बेचने किया जा रहा मजबूर – किसानों के अनुसार जानबूझकर नाले पर कब्जा कर किसानों को परेशान किया जा रहा हैैं, ताकि आसपास की किसान अपनी जमीन को औने-पौने दाम पर बेच दें। भूमाफिया ने नाले में 5-6 हाईवा मिट्टी डलवाकर पानी के मार्ग को पूर्णत: अवरुद्ध कर दिया गया हैं, जिससे बरसात होने पर नाले के आसपास के कई एकड़ खेतों 5 फुट पानी भर गया हैं, खेत तालाब में तब्दील हो गए हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!