Advertisement

नगर पालिका बेमेतरा की प्रेसीडेन्ट इन कौसिंल की बैठक सम्पन्न

नगर पालिका बेमेतरा की प्रेसीडेन्ट इन कौसिंल की बैठक सम्पन्न

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – नगर पालिका परिषद बेमेतरा के प्रेसीडेन्ट इन कौसिंल बैठक आज 7 अगस्त को श्रीमती शकुन्तला मंगत साहू की अध्यक्षता में कार्यालय के अध्यक्ष कक्ष में उपाध्यक्ष पंचू साहू, आशीष राम ठाकुर, साधेलाल बघेल, अखिलेश मिन्टा नामदेव, मनोज शर्मा, श्रीमती रश्मि फणेन्द्र मिश्रा, श्रीमती रेहाना वाहिद रवानी, भूपेन्द्र उपाध्याय मुख्य नगर पालिका अधिकारी, विनीत सिंह पीआईसी सचिव, राजवीर चंद्र कौशिक उप अभियंता, कामदेव वर्मा, लक्ष्मीनाथ साहू एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमें 31 विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेन्द्र उपाध्याय के द्वारा समस्त विषयों पर संबंधित विभागवार जानकारी देते हुए सदस्यों को वस्तु स्थिति से अवगत कराया, जिस पर चर्चा कर निर्णय लिया गया। नगर पालिका परिषद बेमेतरा क्षेत्रांतर्गत अधोसंरचना मद से पृथ्वीराज चौहान चौक सौंदर्यीकरण कार्य, नामदेव चौक सौंदर्यीकरण कार्य, शहीद वीरनारायण सिंह चौक सौंदर्यीकरण, निषाद समाज चौक सौंदर्यीकरण कार्य, संत गड़गे चौक सौंदर्यीकरण कार्य, झुलेलाल चौक सौंदर्यीकरण कार्य, उग्रसेन चौक सौंदर्यीकरण कार्य, वार्ड क्र. 05 साहू पारा में सामुदायिक भवन निर्माण, वार्ड क्र. 06 मोहभठ्ठा निषाद पारा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य एवं विभिन्न वार्डो में सीसी सड़क, बीटी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य कराने की स्वीकृति प्रदान की गयी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47