Advertisement

तलवार लहराते हुये मारपीट की धमकी देकर भय उत्पन्न करने वाला युवक गिरफ्तार

तलवार लहराते हुये मारपीट की धमकी देकर भय उत्पन्न करने वाला युवक गिरफ्तार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – थाना बेरला पुलिस को 6 अगस्त को मोबाईल के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम सोढ़ में तलवार लेकर लोगों को गाली गलौज कर मारपीट करने की धमकी देकर लोगों को भय दिखाकर तलवार लेकर लहरा रहा हैं, उक्त सूचना पर थाना बेरला स्टाफ सूचना तस्दीक हेतु मौके पर पहुंचने पर एक व्यक्ति लोहे का तलवार लेकर लोगों को मारपीट की धमकी देकर मन में भय उत्पन्न कर तलवार को लहराते हुए मिला, जिसे पकड़कर पूछताछ करने पर वह अपना नाम मनोज वर्मा उम्र 24 साल साकिन कैलाश नगर बीरगांव वार्ड नंबर 21 थाना उरला जिला रायपुर का रहने वाला बताया, मौके पर प्रार्थी प्रेमप्रकाश पाण्डेय उम्र 31 साल साकिन सोढ़ थाना बेरला जिला बेमेतरा के लिखित आवेदन पर अपराध सदर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान थाना बेरला स्टाफ के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये आरोपी मनोज वर्मा के कब्जे से मौके पर एक नग लोहे का तलवार जप्त किया गया। आरोपी मनोज वर्मा पिता बीरबल सिंग वर्मा उम्र 24 साल साकिन कैलाश नगर बिरगांव वार्ड नं. 21 बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया। उपरोक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल के मार्गदर्शन में थाना बेरला प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, सउनि केवल नेताम, प्रधान आरक्षक दीनानाथ वर्मा, आरक्षक भुषण मारकंडेय, सुरेन्द्र बंजारे, दिनेश निषाद, महेश जांगडे एवं अन्य स्टाफ शामिल थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47