Advertisement

बलरामपुर : कृषि विकास अधिकारी ने किया खाद-बीज दुकानों का निरीक्षण

बलरामपुर : कृषि विकास अधिकारी ने किया खाद-बीज दुकानों का निरीक्षण

कृषि विकास अधिकारी ने किया खाद

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक एवं खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के निर्देशन में जिले में कृषि विभाग द्वारा सहकारी समिति एवं निजी खाद विक्रेता दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिसमें विकासखण्ड बलरामपुर के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी द्वारा बलरामपुर के पूर्वी क्षेत्र में ग्राम बरदर से ग्राम जरहाडीह तक के समस्त खाद-बीज दुकानों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस संबंध में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि ग्राम बरदर में मुकुंद कृषि सेवा केंद्र, मां चंडी कृषि सेवा केंद्र, सुरेंद्र कृषि सेवा केंद्र तथा संतोषी नगर में देव किसान घर में निरीक्षण के दौरान लाइसेंस तथा रेट लिस्ट पाया गया परन्तु रासायनिक उर्वरक भण्डारण नहीं पाया गया। उधर ग्राम भैंसामुण्डा (गणेश मोड़) में देव कृषि सेवा केंद्र तथा आरुषि कृषि सेवा केंद्र में अल्प मात्रा में रासायनिक खाद एवं पोस मशीन में इंद्राज पाया गया। साथ ही सभी प्रकार के आवश्यक दस्तावेज को संधारण करने के निर्देश दिए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47