Advertisement

CRIME : जमीन दिलाने का झांसा देकर 40 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

रायपुर।राजधानी रायपुर में 40 लाख की जमीनी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी जमीनी दलाल दिनेश शुक्ला ने सर्वेश्वर डेवलपर्स को 40लाख में एक जमीन का विक्रय किया और पैसे किसान के खाते में डलवाये। इसके पश्चात किसान के बैंक खाते से उस रकम को बाहर निकाल लिया और फरार हो गया। इस मामले खम्हारडीह थाना पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज किया है। आरोपी ज़मीन दलाल दिनेश कुमार शुक्ला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भोपाल निवासी डेवलपर्स ओपी कृपलानी के साथ रायपुर के एक ज़मीन दलाल दिनेश कुमार शुक्ला ने ग्राम कचना जमीन बेचने-दिलाने का झांसा देते हुए धोखाधड़ी की। एक किसान से 40 लाख में 0.798 हैक्टेयर जमीन का सौदा कराकर उसके बैंक खाते में उक्त राशि भी डलवा ली, लेकिन उक्त भूमि को किसी दूसरे को भी बेच दिया और जमा राशि भी किसान के खाते से निकलवाकर खुद ही हड़प लिया। फरियादी को उक्त खरीदी गई जमीन का न तो कब्जा मिला न ही उसकी रजिस्ट्री हुई। शुक्ला अन्य लोगों से भी इस तरह की धोखाधड़ी कर चुका है। आरोपी दिनेश शुक्ला की तलाश खम्हारडीह पुलिस कर रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47