Advertisement

जिलें के सभी कृषक अपनी फसलों का बीमा करायें – कलेक्टर

जिलें के सभी कृषक अपनी फसलों का बीमा करायें – कलेक्टर

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक सम्पन्न

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा की अध्यक्षता में आज यहां कलेक्ट्रेट के दिशा-सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक हुई। बैठक में उन्होंने जिलें के कृषकों से अपील किए हैं कि अपनी फसलों का बीमा कराये। किसानों की सुविधा के लिए फसल बीमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त तक हैं। इस अवधि से पहले किसान अपनी फसल का बीमा अवश्य कराये, ताकि जोखिम से बचा जा सकें। उन्होंने उप संचालक कृषि को व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत प्राकृतिक आपदाओं जैसे ओलावृष्टि, भूस्खलन, जलभराव, बादल फटना, आकाशीय बिजली के अंतर्गत अधिसूचित फसलों के नष्ट होने की स्थिति में किसानों को बीमा कवरेज और नुकसान की भरपाई की जाती हैं। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, सीएल मार्कण्डेय, जिलें के सभी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि आगामी विधान सभा निर्वाचन 2023 के लिए जिन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की डाटा एंट्री पीपीएस सॉफ़्टवेयर में नहीं की गयी हैं, वह कर लें। उसकी हार्ड कॉपी जिला निर्वाचन शाखा को भेजें। इस काम में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने 15 अगस्त की अब तक की गयी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पिछले साल की तरह इस साल भी सरकार 13-15 अगस्त 2023 के बीच हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन कर रही हैं। लोग अपने घरों और ऑफिस पर फहराए। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के समय सीमा के भीतर के आवेदनों के बारी-बारी से निराकरण की स्थित की जानकारी और समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47