Advertisement

प्रदेश भर के किसानों को अमानत स्वर में कंपोस्ट खाद बेच जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्टर को घेराव किया ।

प्रदेश भर के किसानों को अमानत स्वर में कंपोस्ट खाद बेच जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्टर को घेराव किया ।

रिपोर्टर /खिरसिन्दुर नागेश /गरियाबंद – प्रदेशभर के किसानों को अमानक वर्मी कपोस्ट खाद बेचे जाने के विरोध में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने कलेक्टर का घेराव किया। इस अवसर पर भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट के सामने जमकर नारेबाजी की और किसानों को मिलने वाले अमानक वर्मी कंपोस्ट खाद के वितरण में रोक लगाने तथा पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग शासन प्रशासन के सामने रखी। इसे लेकर भाजपा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम अपर कलेक्टर अविनाश भोई को ज्ञापन भी सौंपा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

भाजपा के इस घेराव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बिंद्रानवागढ़ विधायक डमरूधर पुजारी, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा, जिला अध्यक्ष राजेश साहू, महामंत्री अनिल चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके पहले गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस 2 रूपए में गोबर खरीद कर उसे 10 रुपए में वर्मी कंपोस्ट खाद बताकर जबर्दस्ती किसानों को बेच रहे है। ये खाद पूरी तरह से अमानक और कंकड़ माटी वाली है। किसानों को सीधे सीधे खाद के नाम पर ठगा जा रहा, उनके साथ छल किया जा रहा है। इससे समूचे प्रदेश के किसानों को आर्थिक क्षति हुई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57