Advertisement

मुख्यमंत्री ने की घोषणा : सभी जिला मुख्यालयों में खोले जाएंगे बीएड और डीएड कॉलेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर जिलेवासियों को 637 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 2300 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 486 करोड़ 70 लाख 76 हजार रुपए लागत के 1838 कार्यों का भूमिपूजन और 150 करोड़ 32 लाख रुपए लागत के 462 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। साथ ही सीएम बघेल ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की है।

सीएम बघेल ने की ये घोषणाएं

० बस्तर जिले के सभी जिला मुख्यालयों में बीएड और डीएड कॉलेज खोले जाएंगे।

० शासकीय महाविद्यालय तोकापाल और लोहंडीगुड़ा में 50-50 सीटर बालक बालिका छात्रावास का निर्माण।

० उद्यमी विकास संस्थान गीदम रोड और जगदलपुर में आदिवासियों के संस्कृति के प्रतीक बुढ़ादेव गुडी निर्माण व मूर्ति स्थापना।

० भीमराव अम्बेडकर पूर्व मा.शाला बलिराम कश्यप वार्ड जगदलपुर का हाई स्कूल में उन्नयन।

० ग्राम बोदली से कहचेनार तक 10 किमी नवीन डामर सड़क निर्माण।

० मुण्डागढ़ से लूलेर दलदली मलकानगिरी (ओडिसा) मार्ग लम्बाई 11 किमी मार्ग निर्माण।

० जगदलपुर में इंडोर स्टेडियम निर्माण कार्य।

० धरमपुरा, जगदलपुर में पुलिस थाना भवन निर्माण की स्वीकृति।

० आदिवासी समाज के रोजगार संवर्धन हेतु शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय

० डिमरापाल में स्थित 7 दुकानों को आदिवासी समाजों को आबंटित किया जाएगा।

० मडरीमहु- उरुकपाल-कुमाकोलेंग लम्बाई 14.50 किमी मार्ग निर्माण।

० मडरीमहु से उसकपाल तक लम्बाई 5 किमी सड़क निर्माण।

० अलेवाही से ककनार तक पक्की सड़क निर्माण लम्बाई 30 किमी सड़क निर्माण।

० बालक आश्रम बुरगुम वि.ख. बास्तानार के लिए भवन निर्माण की स्वीकृति।

० बालक आश्रम बोदली वि.ख. लोहण्डीगुडा के लिए भवन निर्माण की स्वीकृति।

० जिला न्यायालय जगदलपुर चौक जगदलपुर का नामकरण “भूमकाल चौक के नाम पर किया जाना।

० जिला बस्तर के धरमपुरा में “धरमु माहरा” के नाम से प्रवेश द्वार निर्माण की स्वीकृति।

० अवरतीह नदी में उच्च स्तरीय पुलिया निर्माण।

० हाई स्कूल नेतानार का हायर सेकण्डरी स्कूल में उन्नयन।

० शासकीय कन्या हाई स्कूल बड़े किलेपाल का हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन।

० मक्का प्रोसेसिंग इकाई कोकोड़ी जिला कोंडागांव का नामकरण “माँ दंतेश्वरी नमक्का प्रोसेसिंग ईकाई कोकोड़ी जिला कोंडागांव” किया जाना।

० शासकीय आदर्श कन्या महाविद्यालय कोंडागांव का नामकरण “प्रमिला देवी नाग शासकीय आदर्श महाविद्यालय कोंडागांव “किया जाना।

० शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर का नामकरण घरमन देव कंडरा शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर ” किया जाना।

2300 कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विकास कार्यों में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 32 करोड़ 89 लाख रुपए लागत के 198 कार्यों, नगर निगम जगदलपुर के 10 करोड़ 27 लाख 68 हजार रुपए लागत के 113 कार्यों, लोक निर्माण संभाग जगदलपुर-1 के 12 करोड़ 48 लाख 27 हजार रुपए लागत के 18 कार्यों, लोक निर्माण संभाग जगदलपुर -2 के 30 करोड़ 80 लाख 90 हजार रुपए लागत के 14 कार्यों, जनपद पंचायत बकावण्ड के 1 करोड़ 79 लाख 50 हजार रुपए लागत के 49 कार्यों, जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा के 1 करोड़ 99 लाख 76 हजार रुपए लागत के 34 कार्यों, जनपद पंचायत दरभा के 61 लाख 95 हजार रुपए लागत के 14 कार्यों, जनपद पंचायत जगदलपुर के 61 लाख 96 हजार रुपए लागत के 14 कार्यों, जनपद पंचायत तोकापाल के 1 करोड़ 3 लाख 80 हजार रुपए लागत के 17 कार्यों, जनपद पंचायत बास्तानार के 1 करोड़ 18 लाख 27 हजार रुपए लागत के 20 कार्यों, जनपद पंचायत बस्तर के 2 करोड़ 47 लाख 36 हजार रुपए लागत के 56 कार्यों, जल जीवन मिशन के 220 करोड़ 78 लाख 84 हजार रुपए लागत केे 150 कार्यों, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के 1 करोड़ 94 लाख 10 हजार रूपए लागत के 120 कार्यों, जिला मिशन समन्वयक-समग्र शिक्षा के 5 करोड़ 23 लाख लागत केे 291 कार्यों, उप संचालक उद्यानिकी के 5 करोड़ 66 लाख 72 हजार रुपए लागत के 10 कार्यों, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी के 1 करोड़ 47 लाख 89 हजार रुपए लागत के 1 कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अन्तर्गत 25 करोड़ 22 लाख रुपए लागत केे 14 कार्याें, लोक निर्माण विद्युत एवं यांत्रिकी के 1 करोड़ 3 लाख रुपए लागत के 1 कार्य, आदिवासी विकास विभाग के 10 करोड़ 23 लाख 51 हजार रुपए लागत के 4 कार्यों, जल संसाधन विभाग के 14 करोड़ 84 लाख 61 हजार रुपए लागत के 6 कार्यों, नीति आयोग मद से 12 करोड़ 22 लाख 82 हजार रुपए लागत के 10 कार्यों, शिक्षा विभाग के 37 करोड़ 46 लाख 33 हजार रुपए लागत के 490 कार्यों, क्रेडा विभाग के 29 करोड़ 83 लाख रुपए लागत के 190 कार्यों और मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत 24 करोड़ 56 लाख 29 हजार रुपए लागत के 4 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं।

सीएम बघेल ने यहां लोक निर्माण संभाग जगदलपुर-1 के 64 करोड़ 71 लाख 11 हजार रुपए लागत के 20 कार्यों, सीजीएमएसई के 1 करोड़ 67 लाख 60 हजार रुपए लागत के 8 कार्यों, लोक निर्माण संभाग जगदलपुर-2 के 9 करोड़ 44 लाख रुपए लागत के 4 कार्यों, जनपद पंचायत बकावण्ड के 5 करोड़ 6 लाख 84 हजार रुपए लागत के 122 कार्यों, जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा के 2 करोड़ 20 लाख 96 हजार रुपए लागत के 29 कार्यों, जनपद पंचायत जगदलपुर के 5 करोड़ 56 लाख 34 हजार रुपए लागत के 86 कार्यों, जनपद पंचायत तोकापाल के 2 करोड़ 6 लाख 50 हजार रुपए लागत के 45 कार्यों, जनपद पंचायत बास्तानार के 20 लाख रुपए लागत के 4 कार्यों, जनपद पंचायत बस्तर के 39 लाख 50 हजार रुपए लागत के 10 कार्यों, जल जीवन मिशन के 4 करोड़ 19 लाख 55 हजार रुपए लागत के 11 कार्यों, जिला मिशन समन्वयक-समग्र शिक्षा के 18 करोड़ 50 लाख रुपए लागत के 100 कार्यों, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अन्तर्गत 69 लाख रुपए लागत के 1 कार्य, जल संसाधन विभाग के 11 करोड़ 44 लाख 68 हजार रुपए लागत के 4 कार्यों, मनरेगा अन्तर्गत के 5 करोड़ 77 लाख रुपए लागत के 12 कार्यों और मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत 18 करोड़ 39 लाख 52 हजार रुपए लागत के 6 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47