Advertisement

जांजगीर चाम्पा जिले के नव पदस्थ कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला ने पदभार ग्रहण किया

जांजगीर-चापा जिले में राज्य सरकार द्वारा भारतीय प्रशानिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश के तहत आईएएस श्री जितेन्द्र शुक्ला ने आज अपराह्न जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। उन्हें निवर्तमान कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने जिले का प्रभार सौंपा। निवर्तमान कलेक्टर श्री यशवंत कुमार एवं जिला कार्यालय के अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
श्री शुक्ला 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे संचालक नगर एवं ग्राम निवेश, , संचालक लोक शिक्षण तथा प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पद पर पदस्थ थे। श्री शुक्ला विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए अपने जिम्मेदारियों का सफलता पूर्वक निर्वहन कर चुके है,कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात श्री शुक्ला का प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों ने क्रमबद्ध बुके भेंटकर उनका स्वागत किया।
नवपदस्थ कलेक्टर श्री शुक्ला ने सभी अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया, इस अवसर पर एसपी श्रीमती पारूल माथुर, जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम, संयुक्त कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, सभी एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जांजगीर चांपा से आनंद केवट की रिपोर्ट====


[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47