छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

लिव-इन रिलेशनशिप में हत्या; शराब के लिए प्रेमी ने प्रेमिका से मांगे पैसे, नहीं देने पर उतारा मौत के घाट, फरार आशिक की तलाश में जुटी पुलिस

जशपुर। जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ लिव इन में रह रही प्रेमिका को प्रेमी ने मौत के घाट उतार दिया है। बताया जाता है कि प्रेमी ने युवती से 500 रूपए मांगे थे। रूपए नहीं देने पर सरफिरे आशिक ने इस घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ने उसके शव को बस स्टैंड में फेंक दिया। फ़िलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। घटना सन्ना थाना क्षेत्र की है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बताया जा रहा है कि, मृतिका 20 वर्षीया संगीता कुम्हार और 23 वर्षीय मुकेश उर्फ बौना पैकरा दोनों ही लिविंग रिलेशनशिप में रहते थे। मुकेश शराब का आदि है और अपनी प्रेमिका से पैसे मांगता रहता था। पैसे नहीं देने पर आरोपी मुकेश अपनी प्रेमिका संगीता से मारपीट करता था। युवती ने  पिछले दिनों मारपीट को लेकर इसकी शिकायत पुलिस से भी की थी।

घटना बीते बुधवार की रात की है जब मुकेश ने अपनी प्रेमिका से शराब के लिए पांच सौ रूपए मांगे, नहीं देने पर आरोपी ने युवती पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को सन्ना बस स्टैंड में एक होटल के पास फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर इसकी जानकारी मृतिका के परिजनों को दे दी है। पुलिस फरफ आरोपी की तलाश कर रही है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!