Advertisement

साजा पुलिस ने फरार वारंटी को किया गिरफ्तार

साजा पुलिस ने फरार वारंटी को किया गिरफ्तार

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियो एवं गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ने हेतु ऑपरेशन ईगल अभियान चलाया जा रहा हैं,

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिसके तहत थाना साजा स्टाफ के द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी साजा के न्यायलय के प्रकरण क्रमांक 468/2017, धारा 394, 411 भादवी में फरार चल रहें आरोपी सुरेंद्र उर्फ़ राकी पिता राजकुमार सिंह उम्र 27 वर्ष पता कैम्प नंबर 1 अर्जुन नगर, वार्ड नंबर 19 थाना छावनी जिला दुर्ग को मुखबिर की सूचना पर दुर्ग जिलें से पकडा गया, जिसे आज 10 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना साजा प्रभारी निरीक्षक मुकेश यादव, सउनि कृष्ण कुमार क्षत्री, प्रधान आरक्षक सुखेलाल बंजारे, आरक्षक सौरभ सिंह, अमित सिंह, गोलू पटेल, महिला आरक्षक सरला भारती एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47