Advertisement

मतदान केन्द्रों में हो सभी मूलभूत सुविधाएं – सुरुचि सिंह

मतदान केन्द्रों में हो सभी मूलभूत सुविधाएं – सुरुचि सिंह

एसडीएम सुश्री सिंह ने मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा सुश्री सुरूचि सिंह के द्वारा बुधवार को विधानसभा 69 बेमेतरा बेरला क्षेत्रांतर्गत मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा ग्राम सांकरा स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 242, 243 ग्राम हसदा के मतदान केन्द्र क्रमांक 242, 243, नेवनारा के मतदान केन्द्र क्रमांक 239, पिरदा के 258, भिंभौरी के मतदान केन्द्र 235, 236, 237 तथा ग्राम हरदी के मतदान केन्द्र क्रमांक 260 में उपस्थित अभिहित अधिकारी एवं बीएलओ को द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित विलोपन, परिवर्धन एवं संशोधन के संबंध में जानकारी दिया गया एवं आवश्यक निर्देश सभी को दिये गये।
उपरोक्त मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं के संबंध में सभी को गाईडलाईन का पालन करने का निर्देश दिए। सभी मतदान केन्द्रों में उपस्थित बीएलओ, सुपरवाईजर एवं अभिहित अधिकारी को विलोपन के संबंध में विशेष रूप से निर्देश जारी किये गये कि निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी गाईडलाईन के अनुसार ही कार्यवाही किया जावें। साथ ही सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया कि घर घर सर्वे संबंधी कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करने पश्चात कार्यपूर्णता प्रमाण पत्र तहसील कार्यालय में जमा करें तथा सत्यापन की एक प्रति अपने पास संधारित करके रखें। सभी उपस्थित बीएलओ से मतदान केन्द्रों के दिव्यांग मतदाताओं एवं 80 वर्ष से ऊपर के वृद्ध मतदाताओं के संबंध में विशेष जानकारी ली गई एवं उनको आवश्यक सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिये गये। अनुविभागीय अधिकारी द्वारा दौरे के पश्चात बेरला विश्रामगृह में उपस्थित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बेरला 69 बेमेतरा एवं निर्वाचन टीम को निर्वाचन संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया गया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बेमेतरा के द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देश जारी किया गया हैं कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम विलोपित न हो एवं किसी भी पात्र मतदाता का नाम जुड़ने से न छूटने पाये। इसका कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47