Advertisement

आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के जन्मदिन के अवसर पर स्कूलों में छात्रों को बस्ता वितरित कर जन्मदिन से मनाया गया।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के जन्मदिन के अवसर पर स्कूलों में छात्रों को बस्ता वितरित कर जन्मदिन से मनाया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

टीम आदीबाबा के द्वारा आज जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव का जन्मदिन के अवसर पर उदयपुर क्षेत्र के स्कूलों में छात्रों को बस्ता वितरित कर उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। टीम आदीबाबा का संचालन गुरुप्रीत सिद्धू के द्वारा किया जाता है। उनके द्वारा पूर्व में भी उदयपुर क्षेत्र के स्कूलों में छात्रों के लिये जूता और बस्ता वितरण का कार्य नियमित रुप से किया जाता रहा है। 10 अगस्त को आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने और उनकी टीम के सदस्यों ने पुनः उदयपुर क्षेत्र के 2 स्कूलों का चयन कर वहां स्कूली बस्तों का वितरण किया गया। इनमें मृगाडांड और पण्डोपारा के प्राथमिक शाला शामिल हैं। बस्ता वितरण के पूर्व इन स्कूलों में केक काटकर जन्मदिन का उत्सव मनाया गया। इन बस्तों में बच्चों के लिये बतौर गिफ्ट बिस्किट, चाकलेट भी रखे गये थे। गृरुप्रीत सिद्धू ने जानकारी दी है कि दोनो स्कूलों में 88 छात्रों को बस्तों का वितरण किया गया है। उदयपुर क्षेत्र के स्कूलों में वे आगे भी बस्तों और जूतों का वितरण जारी रखेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान सिद्वार्थ सिंह, राजनाथ सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अजय गौतम, प्रितपाल सिंह लकी,सोमू गुप्ता, शुभम पाण्डे, राज राजवाडे, राजेश्वरी, निलेश राजवाडे, विनोद यादव, निशांत ताम्रकरण, नरेश, बिट्टू, आशीष राजवडे, जादू गोस्वामी, शुभम दास, मनीष, विराट, लोकनाथ मंगलौर, ऋतिक, योगेंद्र पाकरे, हिमेश राजवाडे आदि मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47