Advertisement

फसल विविधीकरण अपनाने किसानों को प्रोत्साहित करने कलेक्टर ने दिये निर्देश जिले में 01 करोड़ 10 लाख रूपये का वर्मी कम्पोस्ट विक्रय

उत्तर बस्तर कांकेर 09 जून 2021कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने कृषि, उद्यानिकी एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की आज बैठक लेकर गोधन न्याय योजनांतर्गत गोबर से वर्मी कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट का निर्माण एवं उसका किसानों को विक्रय तथा राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत किसानों को फसल विविधीकरण को अपनाने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि खरीदे गये गोबर को वर्मी टांका में भरकर निर्धारित समय के पश्चात वर्मी कम्पोस्ट बनाया जावे तथा जहां कम टांके बने हैं और यदि गोबर बाहर है, उनसे सुपर कम्पोस्ट बनाया जावे। जिले में 15 जून को सभी गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट को हार्वेस्टिंग करने के लिए कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार वर्मी कम्पोस्ट को 10 रूपये प्रति किलो एवं सुपर कम्पोस्ट को 06 रूपये प्रति किलो के मान से विक्रय किया जावे। उन्हांेने कहा कि वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग के लिए किसानों को प्रोत्साहित भी किया जाये तथा यदि कोई किसान अधिक मात्रा में वर्मी कम्पोस्ट खरीदना चाहता है तो उसे उपलब्ध कराया जावे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

समीक्षा के दौरान बताया गया कि कांकेर जिले में 01 करोड़ 10 लाख 38 हजार रूपये का वर्मी कम्पोस्ट विक्रय किया जा चुका है। जिले में 5,925 पशुपालकों से 02 करोड़ 23 लाख 11 हजार 92 रूपये से 01 लाख 12 हजार 119 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है तथा खरीदे गये गोबर से गौठानों में 18 हजार 787 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया गया है, जिसमें से 11 हजार 38 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय किया जा चुका है तथा 07 हजार 748 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट विभिन्न गौठानों में उपलब्ध है तथा 15 जून को गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट के हार्वेस्टिंग पश्चात इसकी मात्रा बढ़ जाएगी। जिले के किसान भाई गौठानों से वर्मी कम्पोस्ट का उठाव कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें अपने क्षेत्र के सहकारी समिति से पर्ची कटवाना होगा। वर्मी कम्पोस्ट के लिए अब तक जिले में 6068 किसानों द्वारा पर्ची कटवाने की जानकारी दी गई। बताया गया कि जिले के सभी नगरीय निकायों में सुपर कम्पोस्ट तैयार किया जा रहा है, जिसकी मॉनिटरिंग करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा अधिकारियों को दिये गये।
कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजनांतर्गत किसानों को फसल विविधीकरण के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020-21 में किसान द्वारा जिस रकबे में धान की फसल ली गई थी, यदि वह धान के बदले कोदो, कुटकी, गन्ना, अरहर, मक्का, सोयाबीन, दलहन, तिलहन, सुगंधित धान, अन्य फोर्टिफाइड धान, केला, पपीता लगाता है अथवा वृक्षारोपण करता है तो उन्हें प्रति एकड़ 10 हजार रूपये आदान सहायता राशि दी जाएगी। वृक्षारोपण करने वाले किसानों को तीन वर्षों तक आदान सहायता राशि दिया जाएगा। कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजनांतर्गत फसल विविधीकरण के लिए ब्लॉकवार लक्ष्य निर्धारित करने तथा किसानों को इसके लिए प्रेरित करने के निर्देश कृषि विभाग के उप संचालक को दिये। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे, कृषि विभाग के उप संचालक एन.के. नागेश, उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक व्ही.के. गौतम, पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ. नितेश्वरी राणा सहित सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और कृषि विभाग के अनुविभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47