Advertisement

स्वास्थ्य सेवाएं घर-घर पहुंचाने में हमारी मितानिन बहनों की भूमिका हैं महत्वपूर्ण – आशीष छाबड़ा

स्वास्थ्य सेवाएं घर-घर पहुंचाने में हमारी मितानिन बहनों की भूमिका हैं महत्वपूर्ण – आशीष छाबड़ा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर बेरला में आयोजित स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन एवं जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा शामिल हुए। सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी की तैलचित्र की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किए। इस अवसर पर विधायक आशीष छाबड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि मितानिन बहनों के इस कार्यक्रम में मैं आपका हृदय से अभिनंदन करता हूँ, आज आपके बीच उपस्थित होकर मुझे अपार प्रसन्नता हो रही हैं। समाज में मितानिनों का महत्व सर्वविदित हैं, विशेषकर ग्रामीण अंचलों में शासन की स्वास्थ्य संबंधी लोक कल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाने में आपका महत्वपूर्ण योगदान हैं। आपका यह परिश्रम आपके लिए आजीविका भी हैं और समाज की सेवा भी, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का आप जो कार्य कर रहे हैं, उसके सुखद परिणाम प्राप्त होने लगे हैं। मैं आपसे यह भी कहना चाहता हूँ कि आपका काम एक दिन का काम नहीं हैं, यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया हैं, इसलिए आपका सतत सजग और समर्पित होना आवश्यक हैं। स्वास्थ्य सेवाएं घर-घर पहुंचाने में हमारी मितानिन बहिनों की भूमिका महत्वपूर्ण हैं, मितानिन बहिनें शासन द्वारा संचालित की जा रही स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी गांव-गांव, घर-घर पहुंचाती हैं। ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता समिति से जुड़ी महिलाओं व मितानिनो के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शासन के प्रमुख स्वास्थ्य व स्वच्छता से संबंधित सभी कार्यों में उनकी महती भूमिका रहती हैं। कोविड 19 के दौरान मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने सहित कोरान्टाईन रहे व्यक्तियों की सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान दिए हैं, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना शुरू की हैं, इस योजना का आप सभी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार करें और बाजार आने पर किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर इलाज भी करवाने की समझाइश दें। आज स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन में जो भी आवेदन व मांग पत्र प्राप्त हुआ हैं सभी समस्याओं का समाधान किया जायेगा। इस अवसर पर टीआर जनार्दन, रामेश्वर देवांगन अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेरला, हीरादेवलाल वर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत बेरला, रासबिहारी कुर्रे अध्यक्ष नगर पंचायत बेरला, पीआर सिन्हा, बलदाऊ शर्मा, भारतभूषण साहू उपाध्यक्ष नगर पंचायत बेरला, कविता साहू उपाध्यक्ष मंडी बोर्ड, विजय जैन, नेहा सुराना, किसन साहू, तुम्मन साहू, धनराज बंजारे, दाऊराम यादव, सुनील जैन, प्रमोद गौसेवक, सहदेव साहू, ललिता मेरावी जिला समन्वयक, सत्यभामा परगनिया स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक, अर्चना परगनिया ब्लाक समन्वयक, करण मल्होत्रा, पंकज साहू मितानिन प्रशिक्षक, चंदर बारले, रूखमणी साहू, प्रेमलाता, निर्मला साहू, नेमिन साहू, रेखा, सुमन पांडे, गायत्री श्रीवास, सुरेखा निषाद, लक्ष्मी साहू, विमला, आशा धुर्वे, महेस्वरी पाल, रीता वर्मा, उषा परगनिया, सविता वर्मा सहित समस्त मितानिन, ग्रामीण, हितग्राही सहित नगरवासी उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47