Advertisement

बूथ कमेटी जीतना मजबूत होगा उतना मजबूत होगा संगठन – आशीष छाबड़ा

बूथ कमेटी जीतना मजबूत होगा उतना मजबूत होगा संगठन – आशीष छाबड़ा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लाक बेरला के ग्राम बारगांव में आयोजित जोन कमेटी बैठक में मुख्य अतिथि बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा शामिल हुए। सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए। इस अवसर पर विधायक आशीष छाबड़ा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आज बारगांव में जोन स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन रखा गया हैं, आज अपने परिवार जनों के बीच आकर मुझे जो खुशी हो रही उसे मैं बया नहीं कर सकता। 2018 विधानसभा चुनाव के पहले इसी स्थान में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ था, आज के भांति भी उस सम्मलेन में भी बड़ी संख्या में आप सभी उपस्थित थे, उस समय रमन सरकार के 15 साल के कुशासन, किसान विरोधी सहित मुद्दों को लेकर बैठक रखा गया था। फिर विधानसभा चुनाव में आप सभी के आशीर्वाद से 2018 में अपन बेटा, अपन भाई ला प्रचंड मतों से जीताकर छत्तीसगढ़ के विधानसभा में बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के नेतृत्व करने का अवसर दिया हैं, उसके लिए मैं हमेशा आप सभी का ऋणी रहूंगा। संगठन की बूथ कमेटी जितनी अधिक मजबूत होगीं, उतना ही संगठन अधिक मजबूत होगा। प्रत्येक बूथ/जोन/सेक्टर में अध्यक्ष सहित 21 की कार्यकारणी होनी हैं, जिसमें तीन अध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष, तीन सचिव, तीन सहसचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक आईटी सेल प्रभारी एवं नौ कार्यकारणी सदस्य होंगे। प्रत्येक बूथ में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित व अधिक होना चाहिए। कार्यकर्ताओं के मेहनत के दम पर हम सरकार बनाने में सफल हुए और आने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में आप सभी के मेहनत और आशीर्वाद से चुनाव में जीत दर्ज कर प्रदेश में पुन: कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएगें। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो नारा दिया हैं अब की बार 75 पार को आप सभी के आशीर्वाद व सहयोग से सार्थक बनाते हुए बेमेतरा विधानसभा सीट में जीत कर प्रदेश सरकार बनाने में महतवपूर्ण भूमिका होगी। कांग्रेस पार्टी को अगर कोई चुनाव जीताता है, तो वो बूथ के हमारे कार्यकर्ता हैं, जो कड़ी मेहनत कर चुनाव जीताते हैं। अगर आज मैं यहां एक विधायक के रूप में खड़ा होकर भाषण दे रहा हूं वो ताकत, वो आशीर्वाद आप सभी कार्यकर्ताओं की देन हैं, जो प्रत्येक चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी कोई भी हो, कांग्रेस पार्टी के पंचा छाप सिंबाल हो उसके लिए लड़ते हैं। हर चुनाव में हमारे बूथ के कार्यकर्ता कड़ी परिश्रम, कड़ी मेहनत करते हैं, हम अपने बूथ से किस प्रकार कांग्रेस पार्टी को मजबूत कर जिताए अगर बुथ में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी की जीत होती हैं, तो सबसे ज्यादा खुश होता हैं वो हमारे बूथ के जबाज कार्यकर्ता होते हैैं और अगर किसी बूथ में किसी कारण से पीछे हो जाते हैं तो सबसे ज्यादा दुखी कोई होता वो हमारे बूथ के कार्यकर्ता दुखी होते हैं। आज के समय में सबसे बड़ी शक्ति सबसे बड़ी ताकत हैं बुथ हैं, जितना अच्छा मजबूत बुथ होगा, जितना अच्छा सक्रिय बुथ होगा, निश्चित रूप से उस बूथ से उतना अच्छा परिणाम मिलेगा। हम सभी को बूथों में जाने का यह एक सुनहरा अवसर हैं। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व में इस पौने पांच वर्षों में प्रदेश सरकार द्वारा गाँव से लेकर शहरों के विकास के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं बनाई जा रही हैं। प्रदेश सरकार गांव, गरीब और किसानों की सरकार जो लगातार विकास के लिए कर रही है ,प्रदेश सरकार ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ छत्तीसगढ़ में पंचायतों को मजबूत और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य की जा रहा हैं। प्रदेश में गोठानों में वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन कराकर जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा देकर छत्तीसगढ़ को जैविक खेती की ओर आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया हैं। राज्य सरकार की सुराजी गांव योजना और गोधन न्याय योजना जैसीयोजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में प्रदेश में रीपा योजना की शुरुआत हुई, जिससे महिलाओं को अच्छा खासा फायदा मिल रहा हैं। गांव में ही रूरल इंडस्ट्रियल पार्क खोले जाने से अब महिलाओं को घर के पास ही रोजगार मिल रहा है। साथ ही उनकी आमदनी भी दोगुनी हो रही हैं, महिलाएं अब अत्याधुनिक मशीन चला रही हैं। महिलाएं चूल्हे चौके से बाहर निकली हैं और अब अत्याधुनिक मशीन चला रही हैं। महिलाओं को मशीन चलाने के बकायदा ट्रेनिंग दी गई। इसके बाद आज महिलाएं पेंट, ईंट, दोना-पत्तल समेत 100 से ज्यादा प्रकार के सामान का उत्पादन कर रहीं हैं। इस अवसर पर विजय पारख अध्यक्ष जोन बारगांव, तोरण नायक, रामेश्वर देवांगन अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेरला, हीरादेवी वर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत बेरला, मिथलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बेमेतरा, तखत राम साहू, इंद्रचंद जैन, पन्नालाल परगनिया, ऋषि साहू, रामसिंग साहू, राजेश नायक, नेहा सुराना, सविता हिरवानी, बंसी निशाद, समीर शर्मा, चिनिदास, बाबूलाल साहू, बिरेंद्र बरछिया, भगवतीप्रसाद परगनिया, हरिनारायण साहू, शुभम वर्मा, तोरण साहू, अजय सेन, विक्की मिश्रा, सोहन साहू, किशोर दुबे, नरेंद्र साहू, लोकनाथ यादव, तेजराम यादव, हनीफ मोहम्मद, नारायण, पीलू साहू, सुनील साहू, परिक्षित पटेल सहीत बडी संख्या में पदाधिकारीगण/सदस्यगण/ग्रामवासी उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47