Advertisement

किसान नेता योगेश तिवारी के नेतृत्व में बेमेतरा विधानसभा के 150 गांवो में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा 

किसान नेता योगेश तिवारी के नेतृत्व में बेमेतरा विधानसभा के 150 गांवो में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा 

14 अगस्त को निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा, तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

बेमेतरा – देश की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर किसान नेता योगेश तिवारी के नेतृत्व में 14 अगस्त को बेरला क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। ब्लॉक के 150 गांवो में मोटरसाइकिल से तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी के संबंध में किसान नेता के निवास में बैठक बुलाई गई। तिरंगा यात्रा मां कारोकन्या मंदिर से शुरू होकर करामल, सोढ़, नवागांव, भाठासोरही, सिवार, परपोड़ा, नारधी, डंगनिया (ब), साल्हेपुर, कोदवा, केशडबरी, मोहभठ्ठा, मनियारी, खमरिया, सिंघौरी, देवरबीजा, भेड़नी, सल्धा, संडी, बैजलपुर, डंगनिया, बहिंगा, जेवरी, अमोरा, बीजाभाठ, सरदा, देवरी, जामगांव, पहांदा, बारगांव, कुम्ही, आनंदगांव, खुड़मुड़ी, सुरहोली, कुशमी, बहेरा होते हुए बेरला में समापन होगा। बैठक में बोधीराम साहू, अजय मिश्रा, रतिराम साहू, मनोज पटेल, हीरावण साहू, लखन चक्रधारी, राजू साहू, मनोज सिन्हा, टोपेंद्र सोनवानी, संजू बारले, बलराम सिन्हा, देवकुमार यादव, युवराज साहू, केशलाल साहू, गन्नू साहू, बलराम राय, नरेश राय, यशवंत टंडन सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

स्वतंत्रता का अमृत यानी नए विचारों का संकल्प – इस अवसर पर किसान नेता योगेश तिवारी ने कहा कि किसी भी देश का भविष्य तभी उज्ज्वल होता हैं, जब वह अपने पिछले अनुभवों और विरासत के गौरव के साथ पल-पल जुड़ा रहता हैं। हम सभी जानते हैं कि भारत के पास एक समृद्ध ऐतिहासिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत का एक अथाह भंडार हैं। जिस पर हमें गर्व होना चाहिए। स्वतंत्रता का अमृत यानि नए विचारों का अमृत, नए संकल्पों का अमृत, स्वतंत्रता का अमृत हैं, एक ऐसा पर्व जिसमें भारत आत्मनिर्भर होने का संकल्प लेता हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47