Advertisement

8 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर, नक्सल संगठन में 17 साल रही सक्रिय

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 8 लाख की इनामी एक महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। महिला नक्सली का नाम माड़वी मल्ले उर्फ गंगी है। बताया जा रहा है कि, सरेंडर नक्सली पिछले 17 सालों से नक्सल संगठन में सक्रिय थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि, आत्मसमर्पित महिला नक्सली से पूछताछ में बटालियन की कार्यप्रणाली और संगठन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिसका उपयोग आगामी अभियानों में किया जाएगा। महिला नक्सली से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि लगातार कैम्पों के निर्माण और आपरेशनल कार्यवाहियों से बटालियन सहित सक्रिय नक्सली संगठनों का आधार क्षेत्र कमजोर/सिमटता जा रहा हैं। पिछले कुछ सालों में बटालियन के बहुत से कैडर संगठन छोड़कर लगातार समय अंतराल पर भाग गए हैं। कैडरो में अविश्वास की भावना व्याप्त हैं। साथ ही समर्पित महिला नक्सली को प्रोत्साहन राशि दी गई और पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा। महिला नक्सली ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल आप्स सुकमा रजत नाग के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47