Advertisement

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे, अपराधियों पर बुलडोजर चलवाएंगे : साव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का छग राष्ट्रवादी संघ ने किया बुलडोजर से अभिनंदन

रायपुर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के अध्यक्षीय कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर हिंदू वादी सोशल मीडिया संगठन छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के मुख्य द्वार पर बुलडोजर से फूल बरसा कर उनका अभिननंदन किया।

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अरुण साव ने कहा कि प्रदेश के युवा उत्साह से भरे हुए हैं। उनके इस अभिननंदन से अभिभूत हैं। इस प्रेम के लिए सबका आभार। कांग्रेस शासन के गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का पोल खोलते हुए अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है, माफियाओं के गढ़ बन गया है। आज निरंकुश कानून व्यवस्था के कारण लव जिहाद और लैंड जिहाद की घटनाएं हो रही है। इस कांग्रेस सरकार के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हुए हैं।

यह प्रदेश सीधे साधे लोगों का प्रदेश है, शांत प्रदेश है। आज छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से लगातार आपराधिक घटना बढ़ रही है। ऐसे अपराधियों और आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए बुलडोजर की कार्रवाई जरूरी। छत्तीसगढ़ में बुलडोजर वाली सरकार जरूरी है। छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ लगातार सोशल मीडिया में बुलडोजर वाली सरकार की मांग करता आया है। अरुण साव से मिलकर संगठन के पदाधिकारियों ने बुलडोजर वाली सरकार का वादा लिया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अरुण साव ने स्पष्ट रुप से कहा है कि छत्तीसगढ़ की प्रकृति शांत है। इस कांग्रेस सरकार ने अपने इस पांच साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ से विकास का विनाश किया है। शांत छत्तीसगढ़ को अपराध गढ़ बना दिया है। ऐसे छत्तीसगढ़ को फिर से शांति का गढ़ बनाने, अपराधियों पर कानून का भय स्थापित करने, प्रदेश की खुशहाली के लिए छत्तीसगढ़ में बुलडोजर चलाना आवश्यक है। भाजपा की सरकार बनने पर निश्चित तौर पर अपराधियों पर कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र दुबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार जब से बनी है तब से कका और भतीजा छत्तीसगढ़ को लूटने में लगे हैं साथ ही अपराधियों को, भू माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ में त्वरित न्याय नही मिल रहा है। बिरनपुर मामले में देखा जाए तो कठोर कार्रवाई की जानी थी। लेकिन सरकार ने समझौता कर लिया। ऐसे में कांग्रेस की सरकार से जनता को न्याय के लिए क्या आशा रहेगी। हमारी उम्मीदें भाजपा पर टिकी हुई है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाएं औऱ अपराधियों पर पर बुलडोजर चलाएं।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47