Advertisement

बेरला मंडल के शक्तिकेंद्रों में चल रहा लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन

बेरला मंडल के शक्तिकेंद्रों में चल रहा लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में शक्तिकेन्द्र स्तर पर लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन कर केंद्र की मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं (जिसमें फायदा सीधा हितग्राही को मिल रहा है) को लेकर सभा के माध्यम से भाजपा नेता, कार्यकर्ता सीधा आम जन मानस तक पहुँच रहे हैं। साथ ही साथ वह प्रदेश कांग्रेस सरकार के ऊपर सीधा हमला बोल रहे हैैं, उनके नाकामी को गिना रहे हैं। भाजपा चुनावी मैदान में आ चुकी हैं व आम जनता से अपील कर रही हैं डबल इंजन की सरकार बनाने की। 2023 में सेमीफ़ाइनल के रूप में प्रदेश से कांग्रेस सरकार को हटाने की व 2024 फाइनल में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने की।
बेमेतरा विधानसभा के अंतर्गत बेरला मंडल ने अपने 20 शक्तिकेन्द्र में 20 भाजपा नेता को इस कार्यक्रम के लिए जिम्मेदारी दे दी और इसको सफल बनाने का कार्य शक्तिकेन्द्र प्रभारी संयोजक सहप्रभारी, बूथ अध्यक्ष व सक्रिय कार्यकर्ता के हाथों सौपा हैं। लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन रविवार को कुसमी शक्तिकेन्द्र के सुरहोली में सलधा शक्तिकेन्द्र के सिंघौरी, मोहरेंगा में इसके पहले डंगनिया ब, सोढ़, माटरा शक्तिकेन्द्र में कार्यक्रम सम्पन्न हो चुका हैं। भाजपा प्रदेश मंत्री व पूर्व विधायक अवधेश सिंह चन्देल ने कहा केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश के गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं व सभी वर्ग के उत्थान के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं, जिसका फायदा सीधा हितग्राही को मिल रहा हैं। इसमें किसी भी प्रकार के बिचौलिया नहीं हैं। मोदी ने देश में गरीब और अमीर के बीच की खाई को पाटने का कार्य किया हैं। मोदी ने आम जन मानस की दैनिक चीजों को समझते हुए व उनकी मदद करने का कार्य किया हैं, जो अभूतपूर्व हैं, जिसकी कल्पना ही नही हैं। क्योंकि जो प्रधानमंत्री आवास योजना जिसमें हर गरीब का पक्का मकान हो। एक गरीब का सपना होता हैं मेरा भी एक पक्का मकान हो, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहें हैं। महिलाओं के उज्ज्वला गैस योजना से धुआं मुक्त रसोई किया, जिसमें लकड़ी छेना से महिलाएं परेशान होती थी। स्वच्छता अभियान चलाया, आज इसका देश में ही नहीं विदेश में भी तारीफ होती हैं, पहले बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन का हाल देखते, आज देखिए सरकारी दफ्तर देखिए, हर घर शौचालय (इज्जत घर) यह बदलाव हैं। शुद्ध पेय जल हर लोग के घर में सीधा नल हो, जहाँ एक एक बूंद के लिए पानी को तरसते थे, आज उनके घर पानी देने का कार्य किया। किसानों के लिए हर साल किसान सम्मान निधि के तहत 6 हजार उनके खाते में डालने का कार्य, वही खाद में सब्सिडी देने का कार्य, प्रधानमंत्री बीमा योजना के अंतर्गत राशि देने का कार्य, आयुष्मान कार्ड 5 लाख तक आप स्वास्थ्य खराब में इलाज करा सकें, उसके लिए यह योजना लाए, यह योजना के हितग्राहियों को पूछना उसके मन में क्या हैं।
राज्य की भूपेश सरकार व स्थानीय विधायक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह भूपेश बघेल की सरकार केवल और केवल हर वर्ग को ठगने का कार्य किया, चाहे गरीब के आवास को रोकने का काम हो, तो स्वास्थ्य योजना आयुष्मान योजना को राज्य में लागू नहीं होने देना, चाहे पेंशनधारी को 1000 से 1500 की बात हो, तो बेरोजगारों को 2500 रुपया महीना भत्ता देने का काम हो, जहाँ महिलाओं को 500 रुपया महीना देने का वादा हो, तो वही महिला कमांडो को सरकारी दर्ज़ा देने की बात हो, वही संविदा व दैनिक वेतन भोगी को नियमित करने की बात हो और यहां के विधायक को तो ठेकेदारी से फुर्सत नहीं हैैं। अरे कम से कम ठेकेदारी कर रहे हो तो रोड रास्ता सही बना देते, उसको भी पूरा जनता देख लिया इनके घटिया निर्माण कार्य को, हाल ही में छड़िया वाले सड़क तो पहले पानी में धूल जाने वाली सीसी रोड सब यही हाल हैं चारो ओर गोलमाल हैं। मैं तो यही कहता हूं ऐसा कोई सगा नहीं जिसको भूपेश आशीष के सरकार ने ठगा नही। इस ठगने वाली सरकार को सबक सिखाने के लिए जनता चुनाव का इंतजार कर रही हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बलराम पटेल, वरिष्ठ नेता संजीव तिवारी, किशुन साहू, संतोष देवांगन, प्रकाशपुरी गोस्वामी, मीडिया प्रभारी नीरज राजपूत, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष प्रह्लाद वर्मा, अजय साहू, संतोष साव, चित्रेण साहू, सतीशपूरी गोस्वामी, रौनक बघेल, सियाराम सिन्हा, जीवन ओगरे, हरीश साहू, टूम्मन साहू, कपिल मिश्रा, रामाधार यादव, रिपुसूदन ठाकुर, लवकुश सिन्हा, केशव सिन्हा, अशोकपुरी गोस्वामी, जीवन साहू, लीलाराम साहू, राजेन्द्र वर्मा, रोहित निर्मलकर, मुरारी वर्मा, राकी वर्मा, मनोज चौहान, पप्पू वर्मा, तारण यादव, विष्णु साहू, दाऊ राम वर्मा, प्रमिला वर्मा, भुनेश्वरी टंडन, सरिता वर्मा, केजा निषाद, लक्ष्मी साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, हितग्राही मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47