Advertisement

जिला जीवनदीप समिति को पंचायत सचिव संघ ने 408100 रुपये की प्रदान की सहयोग राशि

गोपाल सिंह विद्रोही/ प्रदेश खबर /प्रमुख छत्तीसगढ़/सूरजपुर/09 जून 2021/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राहुल देव के माध्यम से जिले के पंचायत सचिव संघ ने 408100 रुपये की सहयोग राशि जिला जीवनदीप समिति को प्रदान की। उल्लेखनीय है कि नवपदस्थ कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने सभी विभागों से यह अपील की थी कि वे स्वेच्छा से कोविड-19 महामारी से लड़ने हेतु स्वेच्छा से सहयोग के लिए आगे आए। इसी तारतम्य में सचिव संघ ने सहयोग का हाथ बढ़ाते हुए यह राशि प्रदान की है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सचिव संघ के जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी जिला अध्यक्ष इंद्रपाल तिवारी, उपाध्यक्ष सतीश गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष भैयाथान आनंद प्रताप सिंह, मोहम्मद काशीम खान, बिहारी लाल राजवाड़े आदि सदस्यों द्वारा बताया गया कि सचिव संघ ने यह राशि स्वेच्छा से अपने-अपने वेतन के हिस्से से सहयोग की।
कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ राहुल देव ने इस सहयोग के लिए सचिव संघ का आभार व्यक्त किया एवं आगे ऐसे सहयोग की आशा रखी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57