Advertisement

बेमेतरा एवं साजा पुलिस ने दो कोचियों से 45 पौवा देशी शराब किया जप्त

बेमेतरा एवं साजा पुलिस ने दो कोचियों से 45 पौवा देशी शराब किया जप्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल के मार्गदर्शन में अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही हैं, जिसके तहत 13 अगस्त को थाना बेमेतरा में कोबिया तिराहा झोपडी के पास एवं साजा के ग्राम सोमईकला में अवैध रूप से शराब रख कर बिक्री करने का 2 प्रकरण दर्ज कर 2 आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(1) एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया हैं। आरोपीयों उज्जैन ऊर्फ लालू यदू पिता हीरा यदू उम्र 25 साल साकिन पथर्रा थाना व जिला बेमेतरा, सोनू जांगडे पिता लक्ष्मण जांगडे उम्र 20 साल साकिन सोमईकला थाना साजा से 45 पौवा देशी प्लेन/मसाला शराब, जुमला किमती 4350 रूपये, बिक्री रकम 550 रूपये, कुल जुमला कीमती 4900 रूपये को जप्त कर कार्यावाही किया गया हैं। उक्त कार्यवाही में थाना बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा, थाना साजा प्रभारी निरीक्षक मुकेश यादव, सउनि संतोष ध्रुर्वे, सउनि कृष्ण कुमार क्षत्री, आरक्षक मनीष मिश्रा, रवि साहू एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47