Advertisement

डीएसपी झा एवं थाना खम्हरिया द्वारा कोपेडबरी में लगाया गया जन चौपाल एवं समाधान शिविर

डीएसपी झा एवं थाना खम्हरिया द्वारा कोपेडबरी में लगाया गया जन चौपाल एवं समाधान शिविर

नशा मुक्ति के खिलाफ एवं सायबर अपराध, यातायात के नियमों के संबंध में आमजनों को किया गया जागरूक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल मार्गदर्शन में थाना/चौकी प्रभारियों के द्वारा जन चौपाल एवं समाधान शिविर लगाकर लोगो को जागरूक किया जा रहा हैैं, इस अभियान के तहत 13 अगस्त को डीएसपी राजेश कुमार झा, सउनि सुरेश राजपूत एवं अन्य स्टाफ, थाना खम्हरिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोपेडबरी में ग्रामवासियों को साइबर क्राइम से बचने तथा नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा करने से व्यक्तिगत, शारीरिक, आर्थिक एवं सामाजिक रूप से होने वाले नुकसान, साथ ही युवा वर्ग के भविष्य में पड़ने वाली प्रभाव से अवगत कराया गया तथा आमजन को यातायात के नियमों का हमेशा पालन करनें एवं दुपहिया वाहन चालको को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित कर अन्य कानूनी जानकारियां दी गई तथा मोबाईल गुम लिंक व हमर बेटी हमर मान के संबंध में जानकारी दिया गया। समाधान हेल्पलाइन नंबर 9479257558 देकर अपनी समस्या एवं शिकायत की जानकारी तुरंत पुलिस को देने हेतु सलाह दी गई। तथा ग्रामवासियों से गांव के समस्या संबंधी चर्चा किया गया। इस दौरान डीएसपी राजेश कुमार झा, थाना खम्हरिया से सउनि सुरेश राजपूत व अन्य स्टाफ एवं ग्राम कोपेडबरी के वरिष्ठ व ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47