Advertisement

जय स्तम्भ से शुरू की गई सदभावना दौड़

जय स्तम्भ से शुरू की गई सदभावना दौड़

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – बेमेतरा नगर के हृदय स्थल जय स्तम्भ चौक में आज सदभावना दौड़ का आयोजन जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया। जिसमें नगर के व्यायाम शिक्षक, जिलें के अधिकारियों, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक एवं शासकीय अशासकीय विद्यालयों के प्रभारी शिक्षक सहित छात्र-छात्राएं गरिमामयीशामिल हुए। ललीत विश्वकर्मा के आतिथ्य में मनोज शर्मा सभापति, पार्षद नीलू ठाकुर, नीतु कोठारी जिला अधिकारियों में एसएल नेताम जिला पंजीयक, एमडी डडसेना उप संचालक कृषि, सुनील तिवारी शिक्षा विभाग, सिविल सर्जन, भूपेन्द्र उपाध्याय मुख्य नगरपालिका अधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान प्रभारी नरेन्द्र वर्मा, आत्मानंद प्राचार्य कविता बाजपेयी, आदर्श उ.मा.वि. के प्राचार्य एसआर साहू, निर्वाचन विभाग से नामदेव, धमेन्द्र शर्मा, व्यायाम शिक्षक में अजय शर्मा, पीएस राजपूत, दिनेश शर्मा, सोमप्रभ श्रीवास, उपेन्द्र सेंगर, आशिष तिवारी, खेमलाल साहू, विजय पांडेे, नारायण यादव, छत्रपाल, दीनानाथ एवं सुश्री रूचि सिंह, अमोल सिंह, रूपेश यादव के विशेष सहयोग से व्यवस्थित एवं शांति पूर्ण आयोजन किया गया। मनोज शर्मा ने अपने उद्बोधन में बच्चों को अपील करते हुए कहा भौतिक युग में मोबाईल छोड़कर देश के एकता अखण्डता के लिए हम सबको भाईचारे की भावना से कंधे से कंधा मिलाकर चलना हैं और पढ़ाई के साथ-साथ मैदान की ओर भी अग्रसर हो तथा अपने क्षेत्र, जिलें एवं देश का नाम रोशन कर सकें यही संदेश जिले वासियों को दें। अंत में सभी को स्वतंत्रता दिवस एवं स्वतंत्रता दौड़ की बधाई दी। आभार प्रदर्शन प्रभारी जिला खेल अधिकारी नागेश्वर तिवारी ने किया, जबकि मंच संचालन प्रभारी क्रिडा अधिकारी मनोज बख्शी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षा विभाग, नगरपालिका बेमेतरा, पुलिस विभाग का सरहानीय योगदान रहा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47