Advertisement

देवकर पुलिस ने 3 जुआडियों से 1620 रु एवं तास किया जप्त

देवकर पुलिस ने 3 जुआडियों से 1620 रु एवं तास किया जप्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत 14 अगस्त को पुलिस चौकी देवकर क्षेत्रांतर्गत देवकर डीहपारा पगबंधी तालाब पार में बरगद के पेड के नीचे बने चबुतरा आम जगह में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती जुआ खेल रहे हैं की सुचना पर पुलिस चौकी देवकर स्टाफ पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही पर तीन जुआडियान पकडे गये। पुलिस चौकी देवकर थाना साजा में जुआ का 1 प्रकरण दर्ज कर 3 जुआडियों दौलत साहू उम्र 29 साल साकिन देवकर, मनीष साहू उम्र उम्र 28 साल साकिन देवकर, भरत साहू उम्र 36 साल साकिन देवकर के विरूद्ध धारा 3 (2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 1620 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया हैं। उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी देवकर प्रभारी उप निरीक्षक टीआर कोसिमा, आरक्षक संतोष धीवर, मोहित देवांगन एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47