छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

जिला देवांगन समाज के महिला प्रकोष्ठ ने भव्य रूप से मनाया सावन महोत्सव

जिला देवांगन समाज के महिला प्रकोष्ठ ने भव्य रूप से मनाया सावन महोत्सव

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – महिला जिला देवांगन समाज बेमेतरा के तत्त्वाधान में “सावन महोत्सव” का आयोजन जिला मुख्यालय बेमेतरा में किया गया। सावन महोत्सव कार्यक्रम की शुरुवात सर्वप्रथम माँ परमेश्वरी की दीप प्रज्जवलित कर पूजा अर्चना के साथ प्रारम्भ किया गया। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया, तत्पश्चात विभिन्न खेल प्रतियोगिता जैसे कुर्सी दौड़, नृत्य, माला, लक्की ड्रा, सोलह श्रृंगार आदि खेल रखा गया था।
जिसमें बेमेतरा जिलें के चारों ब्लॉक बेरला, साजा, बेमेतरा, नवागढ़ सहित संपूर्ण जिलें भर की महिलाओं ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिता में भाग लिए। प्रथम स्थान सावन क्वीन श्रीमती गौरी देवांगन, लक्की ड्रा श्रीमती कल्याणी देवांगन रहें तथा सभी प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया। सावन महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती किरण देवांगन प्रदेश अध्यक्ष महिला देवांगन समाज ने कहा कि हमें अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित करना चाहियें, ताकि बच्चें शिक्षित होकर परिवार तथा समाज का नई दिशा दे सकें। जिलाध्यक्ष श्रीमती श्वेता डिकेन्द्र देवांगन (अधिवक्ता) ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं, सभी महिलाओं से अपील करते हुये कहा कि हमें समाज के सभी कार्यक्रमो में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। सावन महोत्सव में जिलेभर की महिलायों ने कार्यक्रम में भाग लेकर सामाजिक एकता को मजबूत किया हैं। जिला सचिव श्रीमती सरिता महेन्द्र देवांगन (अधिवक्ता) ने कहा कि जिला स्तर पर “सावन महोत्सव” का आयोजन किया गया, जिसमें महिला शक्ति का सराहनीय योगदान रहा हैं। “सावन महोत्सव” कार्यक्रम को सफल बनाने में आप सभी ने सक्रिय भूमिका निभाई हैं, ऐसे आयोजन से सामाजिक संगठन को मजबूती मिली हैं, निश्चित ही आगे भी आप सभी के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित की जावेगी। उक्त कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्रीमति श्वेता डिकेन्द्र देवांगन (अधिवक्ता), जिला सचिव श्रीमति सरिता महेन्द्र देवांगन (अधिवक्ता), कोषाध्यक्ष श्रीमति मनीषा देवांगन, श्रीमति प्रीति देवांगन, श्रीमति किरण देवांगन, श्रीमति सीमा देवांगन, श्रीमति सुनीता देवांगन, श्रीमती गौरी देवांगन, श्रीमति गीता देवांगन, श्रीमति कल्याणी देवांगन, श्रीमति नीता देवांगन, श्रीमति रेणुका देवांगन, श्रीमति झमित देवांगन, श्रीमति नीलम देवांगन, श्रीमति मानबति देवांगन, श्रीमति भोजेश्वरी देवांगन, श्रीमति अंजुबाला देवांगन, श्रीमती गोमती देवांगन, श्रीमति बबिता देवांगन, श्रीमति चमेली देवांगन, श्रीमति रमा तरार, संतोषी देवांगन, श्रीमति सुखमनी देवांगन, श्रीमति शकुंतला देवांगन तथा जिलें स्वजातिय जन उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति मनीषा देवांगन तथा आभार प्रदर्शन सचिव श्रीमति सरिता देवांगन ने किया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!