Advertisement

चोरी के सामानों के साथ तीन आरोपी बेमेतरा पुलिस के गिरफ्त में

चोरी के सामानों के साथ तीन आरोपी बेमेतरा पुलिस के गिरफ्त में

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – प्रार्थी रामपाठक उम्र 40 साल साकिन तेन्दुभाठा थाना व जिला बेमेतरा ने 18 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराया कि रसोई होटल के पीछे स्थित प्लाट में मकान से लगा हुआ ईंट व टीन का झोपड़ी बनाया था जिसमें लोहे का गेट लगा हुआ था, 12 से 14 अगस्त के मध्य में झोपडी के दरवाजा का ताला तोडकर अंदर प्रवेश कर एक पुराना टुल्लू पंप एक एचपी कीमती करीबन 3000 रूपये, एक नग पुराना कटर मशीन कीमती 2000 रूपये, इलेक्ट्रिक वायर कीमती 5000 रूपये, कुल जुमला 10 हजार रूपये को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना बेमेतरा में अपराध सदर धारा 457, 380 भा.दवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एाडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के द्वारा थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा एवं थाना स्टाफ को आरोपी का पतासाजी कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रकरण में आरोपी पतासाजी विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर दीपक ढीमर उम्र 22 साल, शेखर ध्रुव उम्र 22 साल, अजय धीवर पिता अशोक धीवर उम्र 22 साल को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपियो के कब्जे से एक पुराना टुल्लू पंप एक एचपी, एक नग पुराना कटर मशीन, तांबे का तार 2 किलो को जप्त कर बरामद किया गया। प्रकरण में आरोपी दीपक ढीमर पिता स्व. महेश ढीमर उम्र 22 साल साकिन वार्ड नं. 05 मोहभट्ठा थाना व जिला बेमेतरा, शेखर ध्रुव पिता गोवर्धन ध्रुव उम्र 22 साल साकिन रंहगी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर, अजय धीवर पिता अशोक धीवर उम्र 22 साल साकिन वार्ड नं. 05 मोहभट्ठा थाना व जिला बेमेतरा को आज 19 अगस्त को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा, सायबर सेल प्रभारी सउनि अरविन्द शर्मा, प्रधान आरक्षक रामेश्वर मांडले, लोकेश सिंह, पवन राजपूत, हेमंत साहू, देवनारायण तिवारी, अवधेश सिंह, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, राजेन्द्र जायसवाल, राजेश ध्रुव, लव कुमार यादव, मालिक राम सिन्हा एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47