Advertisement

छत्तीसगढ़ डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड डोंगरगांव संभाग के संविदा कर्मचारी कार्यपालन अभियंता को अपने ऊपर हो रहे शोषण और नियमितीकरण के संबंध में ज्ञापन सौंपा

छत्तीसगढ़ डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड डोंगरगांव संभाग के संविदा कर्मचारी कार्यपालन अभियंता को अपने ऊपर हो रहे शोषण और नियमितीकरण के संबंध में ज्ञापन सौंपा

विद्युत संविदा कर्मी नियमितीकरण की मांग पर 16 को करेंगे प्रदर्शन ,,

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

,, पावर कंपनी में हर माह नियमित कर्मचारियों की कमी होती जा रही है जिससे कंपनी द्वारा संविदा कर्मचारियों व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों से काम कराया जा रहा है । विद्युत विभाग में पदस्थ संविदा कर्मियों के द्वारा उनके अधिकृत क्षेत्र से बाहर का काम कराया जा रहा है जिसमें उन्हें खंभे पर चढ़ा कर काम कराया जा रहा है। इस काम के दौरान उनकी जान में जोखिम बनी रहती है । विगत वर्षों में कई विद्युत संविदा कर्मियों की दुर्घटनाएं हुई जिनमें विगत 2 वर्षों में 18 से अधिक संविदा कर्मियों की जान भी चली गई । फिर भी कंपनी के द्वारा उन्हें उचित सहायता भी नहीं मिलता है ।दूसरी और नियमित कर्मचारियों का वेतन भी हम से कई गुना अधिक होता है और उन्हें आर्थिक सहायता भी मिलती है।
नियमित ना होने के कारण कंपनी संविदा कर्मियों को किसी तरह से कोई आर्थिक मदद नहीं मिलती है ।संविदा कर्मियों द्वारा लगातार नियमितीकरण का मांग किया जा रहा है परंतु प्रबंधन उनकी मांगों को लेकर हमेशा टालमटोल कर रहा है ।इससे सभी संविदा कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है । नियमितीकरण की मांग को लेकर संविदा कर्मियों द्वारा 16 जून को एक दिवसीय सांकेतिक काम बंद प्रदर्शन किया जाएगा

राजनांदगांव से मानसिंग की रिपोर्ट…..

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57