Advertisement

कांग्रेस की गुटबाजी-अंतर्कलह के असली सूत्रधार तो स्वयं मुख्यमंत्री हैं : भाजपा

मुख्यमंत्री बघेल अपनी कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार रहें : ओपी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा है कि आज ऊहापोह और आपसी विश्वास के संकट से उपजी गुटबाजी के सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। भाजपा की टिकट घोषित होने के बाद कांग्रेस में इसीलिए घबराहट फैल गई है। इस गुटबाजी और आपसी खींचतान के दबाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी आखिरकार यह स्वीकार कर लिया है कि कांग्रेस में अंतर्कलह बहुत ज्यादा बढ़ गई है और इसीलिए उन्होंने जगदलपुर के संकल्प शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि हमें आपसी लड़ाई छोड़कर भाजपा से लड़ना चाहिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने सवाल किया कि कांग्रेस के लोगों को आपसी लड़ाई छोड़ने की नसीहत देते समय मुख्यमंत्री बघेल इस बात को स्वीकार क्यों नहीं कर रहे हैं कि कांग्रेस के अंतर्कलह की मुख्य वजह तो वह स्वयं हैं। कांग्रेस के पूरे शासनकाल को सत्ता और संगठन में मचे घमासान के लिए ही जाना जाएगा। कांग्रेस के अंदर जो गुटबाजी और अंतर्कलह का घमासान मचा हुआ है, एक-दूसरे की जो टांग खिंचाई चल रही है, उसके असली सूत्रधार तो स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं। इस सच्चाई को मुख्यमंत्री बघेल आखिर कब स्वीकार करेंगे?

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल ने पहले ढाई-ढाई साल के मुद्दे पर टी.एस. सिंहदेव को धोखा दिया, फिर कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम को गुटबाजी के चलते अपने अहम के कारण पद से हटवाया। अपने ही मंत्री रुद्र ग्रुरु द्वारा जारी जल जीवन मिशन का टेंडर कमीशन के झगड़े के कारण मुख्यमंत्री बघेल ने ही रद्द किया। श्री चौधरी ने कहा कि पार्टी के अंदर गुटीय द्वन्द्व, खींच-तान के चलते कांग्रेस पूरे देश में सिमटकर रह गई है और अब छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की यही दुर्गति होनी है। मुख्यमंत्री बघेल को अपनी कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47