Advertisement

प्रदेश में सरकार बनाने सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं बूथ के कर्मठ कार्यकर्ताओं की – आशीष छाबड़ा

प्रदेश में सरकार बनाने सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं बूथ के कर्मठ कार्यकर्ताओं की – आशीष छाबड़ा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – विधासनभा क्षेत्र अंतर्गत बूथ चलो अभियान के तहत शहर जोन स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमत्री भारत रत्न स्व: राजीव गांधी की तैल चित्र में पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर विधायक आशीष छाबड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की प्रत्येक कार्यकर्ता आम जनता का सेवक हैं। आम जनता की सेवा करने के लिए हर एक कार्यकर्ता अपने जीवन न्योछावर कर देता हैं। 2018 में हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत से तीन चौथाई सीट लाकर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी थी। प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर लोगों ने भरोसा जताया तभी प्रदेश में 15 साल की सरकार भाजपा की सरकार 15 सीटों पर सिमट कर रह गई। आज भाजपा के पास बताने के लिए कुछ नहीं बचा हैं, सिर्फ झूठ के सहारे उनकी राजनीति चल रही हैं। लगातार महंगाई बढ़ाने का काम केंद्र की भाजपा सरकार कर रही हैैं, जबकि राज्य सरकार लगातार लोगों के जेब में पैसा पहुंचाने का काम कर रही हैं। कांग्रेस संगठन की सबसे छोटी इकाई गांव/शहर में बने बूथ कमेटी हैं, जिसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी घर घर जाकर सरकार के कामों और योजनाओं को पहुंचने के साथ ही मोदी सरकार के नौ साल विफलताओं को रखने की हैैं। कांग्रेस के किसी भी सम्मेलन में अगर किसी बात की चर्चा होती हैं, कांग्रेस पार्टी को अगर कोई चुनाव जीताता हैं, वो बूथ के हमारे कार्यकर्ता हैं, जो कड़ी मेहनत कर चुनाव जीताते हैं। अगर आज मैं यहां एक विधायक के रूप में खड़ा होकर भाषण दे रहा हूं वो ताकत, आशीर्वाद आप सभी कार्यकर्ताओं की देन हैं, जो प्रत्येक चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी कोई भी हो, कांग्रेस पार्टी के पंचा छाप हो सिंबाल हो उसके लिए लड़ते हैं। हर चुनाव में हमारे बूथ के कार्यकर्ता कड़ी परिश्रम कड़ी मेहनत करते हैं। हम अपने बूथ से किस प्रकार कांग्रेस पार्टी को मजबूत कर जिताए अगर बुथ में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी की जीत होती हैं, तो सबसे ज्यादा खुश होता हैं, वो हमारे बूथ के जबाज कार्यकर्ता होते हैं और अगर किसी बूथ में किसी कारण से पीछे हो जाते हैं तो सबसे ज्यादा दुखी कोई होता वो हमारे बूथ के कार्यकर्ता दुखी होते हैं। आज के समय में सबसे बड़ी शक्ति सबसे बड़ी ताकत हैं बुथ हैं, जितना अच्छा मजबूत बुथ होगा जितना अच्छा सक्रिय बुथ होगा, निश्चित रूप से उस बूथ से उतना अच्छा परिणाम मिलेगा, हम सभी को बूथों में जाने का यह एक सुनहरा अवसर हैं। इस पौने पांच वर्षो मे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा गाँव से लेकर शहरों के विकास के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं बनाई जा रही हैं। प्रदेश सरकार गांव, गरीब और किसानों की सरकार जो लगातार विकास के लिए कर रही हैं। प्रदेश सरकार ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ छत्तीसगढ़ में पंचायतों को मजबूत और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य की जा रही हैं। किसानों की बेहतरी छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकताओं में से एक हैं। किसान भाई कड़ी धूप में तपस्या कर हर परिवार के थाली में अन्न मुहैया कराता हैं, ऐसे अन्नदाता किसान भाईयों के हितों का ध्यान रखना और उनका सम्मान करना हम सबकी जिम्मेदारी हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में धान खरीदी का दायरा बढ़ाते हुए प्रति एकड़ 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ किया गया हैं, साथ ही इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की राशि प्रति क्विंटल 2500 रूपए से बढ़ाकर 2800 रूपए की गई हैं। प्रदेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से किसानों की संख्या एवं रकबा बढ़ा है, किसान हितैषी योजनाओं से किसानों में नये उत्साह का संचार हुआ हैं, खेतों से दूर हो रहे किसान खेतों की ओर लौटे हैं और खेती का रकबा भी बढ़ा हैं, प्रदेश में भूपेश सरकार जब से छतीसगढ में आईं है तब से गांव, गरीब, किसान खुशहाल है,सरकार का प्रमुख उद्देश्य समाज के अंतिम छोर के लोगों का विकास करना है,आज प्रदेश सरकार, पूरे देश मे सबसे ज्यादा कीमत पर किसानों का धान खरीद रही हैैं। किसान पुत्र मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हर वर्ग का समुचित विकास किया है, किसानों के हित में राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को लाभान्वित करने के साथ प्रदेश में किसानों का सिंचाई कर माफ कर कर्जमाफी की गई और बिजली बिल हाफ कर लोगों को राहत पहुचाया गया हैं। गरीब परिवारों को 1 रुपए किलो में चावल प्रदान करने के साथ पशुपालकों से 2 रुपए किलों में गोबर भी खरीदा जा रहा हैं। प्रदेश के भूमिहीन किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 7 हजार रुपए दे रही हैं। छत्तीसगढ़ की सरकार किसान हितैषी गाँव, गरीब और मजदूरों की सरकार है, शिक्षा, स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के साथ बेरोजगारों को नौकरी देने की दिशा में भी सरकार द्वारा लगातार कदम उठाया जा रहा हैं। प्रदेश में गोठानों में वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन कराकर जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा देकर छत्तीसगढ़ को जैविक खेती की ओर आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया हैं।
राज्य सरकार की सुराजी गांव योजना और गोधन न्याय योजना जैसी योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा हैं। सुराजी गांव योजना के तहत गांवों में स्थापित गौठानों और गोधन न्याय योजना से पशुपालन और डेयरी उद्योग को बढ़ावा मिला हैं। गोधन न्याय योजना से चरवाहों और पशुपालकों को आय का नया जरिया मिला हैं। गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन से महिला स्व-सहायता समूहों को रोजगार और आय के अवसर मिले हैं। वहीं प्रदेश में जैविक खेती को भी बढ़ावा मिल रहा हैं। बहुआयामी महत्वाकाक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के अंर्तगत गोधन न्याय योजना से जिलें के गौपालको किसानों और ग्रामीणों के लिये सार्थक हो रही हैं। योजना का लाभ उठाकर किसान गौठानो में गोबर विक्रय कर रहे हैं, साथ ही गुणवक्ता युक्त वर्मी कम्पोस्त खाद अपने खेतों में डालकर खेतो की उर्वकता शक्ति भी बढ़ाने की ओर अग्रसर हैं, इस योजना से ग्रामीणों में काफी उत्साह हैं। बारी के माध्यम से साग सब्जी के उत्पादन के साथ ही स्व:सहायता समूहों की महिलाओं आजीविका सवर्धन विविध गतिविधियां करते हुए वर्मी कम्पोस्ट खाद एवं गोबर के लकड़ा व दिये तैयार करके आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रहें हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में रीपा एवं शहर में युवा के माध्यम से महिलाओं से रोजगार दिया जा रहा हैं। प्रदेश के कृषि, वनोपज आदि विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के नए-नए अवसर उपलब्ध कराएं जा रहे हैं। आज प्राइवेट स्कूल से विद्यार्थी निकालकर स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश लेने प्रेरित हो रहे हैं, कोरोना काल में हमारे कांग्रेस परिवार के बहुत से जबाज़ साथियों को हमने खो दिया मैं उन सभी साथियो को नमन करता ह,जब देश,प्रदेश में विपत्ति आई कोरोना काल था, तब अगर जरूरम लोगों की मदद अगर किसी ने किया वो आप सभी कार्यकार्ताओ ने कांग्रेस पार्टी एक हर एक सदस्य ने मदद की हैं। इस अवसर पर इंद्रदत्त लखन पाल पर्यवेक्षक अखिल भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस कमेटी, बंसी पटेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, अवनीश राघव पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, शकुंतला मंगत साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बेमेतरा, सुमन गोस्वामी अध्यक्ष शहर कांग्रेस अध्यक्ष बेमेतरा, लुकेष वर्मा अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, बंसी साहू, रामाधार साहू, कैलाश साहू, जोगिंदर छाबड़ा, सुनील नामदेव, रीता पाण्डे, गुलजार अली, मनोज शर्मा सभापति, आशीष राम ठाकुर सभापति, अखीलेश नामदेव सभापति, राजू साहू पार्षद, शत्रोहन साहू, जया साहू पार्षद, धरम वर्मा पार्षद, जनता साहू एल्ड्रमैन, चंद्रप्रकाश शीतलानी एल्ड्रमैन, शंकर चौहान एल्ड्रमैन, गुलजार अली, वाहिद रवानी, बलवंत साहू, शीताराम यदु, मिथलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बेमेतरा, भावसिंह राज, शिरीष शर्मा, देवशरण गोसाई, अजय सेन, विक्की मिश्रा, डेनिम सेन, ऋतिक तिवारी, प्रतिक दुबे, धुव्र रजक, राजेन्द्र साहू, सन्नी सलूजा, रावेंद्र देवांगन एल्डरमैन, जगजीत सिंह, रूबी सलूजा, नाथू राम सेन, अमित कोटवानी, रवि मोटवानी, अनिल दुबे, चतुरदास मानिकपुरी, गुरेन्द्र वर्मा सहीत बडी संख्या पदाधिकारीगण, सदस्यगण, कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47