Advertisement

थानखम्हरिया के देवांगन समाज की महिलाओं ने भव्य रूप से मनाया सावन हरियाली तीज उत्सव

थानखम्हरिया के देवांगन समाज की महिलाओं ने भव्य रूप से मनाया सावन हरियाली तीज उत्सव

बेमेतरा – थानखम्हरिया में नगर देवांगन समाज की महिला प्रकोष्ठ के तत्त्वाधान में ‘सावन हरियाली तीज’ का आयोजन किया गया। ‘सावन हरियाली तीज’ कार्यक्रम की शुरुवात सर्वप्रथम माँ परमेश्वरी की पूजा अर्चना एवं माता सेवा गीत के साथ प्रारम्भ किया गया। शनिवार को साजा ब्लॉक के थान खम्हरिया नगर में महिला प्रकोष्ठ के द्वारा ‘सावन हरियाली तीज’ सेलिब्रेट किया गया। कार्यक्रम में देवांगन समाज की महिलाएं सोलह श्रृंगार में नजर आई, जहाँ महिलाओं ने सावन के गीत गए, कई प्रकार के गेम्स खेले और डांस भी किया। सेलिब्रेशन की खासियत रही कि सभी एक ही परिधान में थी। सावन हरियाली तीज उत्सव कार्यक्रम में सभी महिलाएं काफी उत्साहित नजर आई, सभी मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

‘लौट आया बचपन खेले कई गेम्स’ – समाज की महिलाओं ने कुर्सी दौड़, चूड़ी बेलन जैसे खेल खेलते हुए बचपन के पल को फिर से एंजॉय किया। वहीँ एक से बढ़कर एक डांस प्रस्तुत किया, कार्यक्रम में बेहतर प्रस्तुति देने वाली महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष श्रीमती श्वेता देवांगन ने कहा कि नगर की महिलाएं काफी सक्रिय हैं, सभी महिलाओं से अपील करते हुये कहा कि सावन हरियाली तीज कार्यक्रम में महिलायों ने सामाजिक एकता का परिचय दिया हैं, हमें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा, तभी समाज को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव श्रीमती सरिता देवांगन ने कहा कि आज महिलायें हर क्षेत्र में आगे हैं, हमें अपने बच्चों को उच्च शिक्षा हेतु प्रेरित करना चाहिये। नगर देवांगन समाज थान खम्हरिया अध्यक्ष श्रीमती भोजेश्वरी देवांगन ने कहा कि हम सभी को संगठित होकर इसी तरह सावन उत्सव प्रतिवर्ष मनाना चाहिए। उक्त कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्रीमति श्वेता देवांगन, जिला सचिव श्रीमति सरिता देवांगन, जिला कोषाध्यक्ष श्रीमति मनीषा देवांगन, जिला उपाध्यक्ष श्रीमति किरण देवांगन, नगर अध्यक्ष महिला देवांगन समाज थान खम्हरिया श्रीमती भोजेश्वरी देवांगन, श्रीमति शकुंतला देवांगन, श्रीमति अंजुमाला देवांगन, श्रीमती गायत्री देवांगन श्रीमति उषा देवांगन, श्रीमती ललिता देवांगन, श्रीमति रश्मि देवांगन, श्रीमति आशा देवांगन, श्रीमति वर्षा देवांगन, श्रीमति सावित्री देवांगन, श्रीमति रेखा देवांगन, श्रीमति नीलम देवांगन, श्रीमति सीता देवांगन, श्रीमति भावना देवांगन, श्रीमति सीमा देवांगन, श्रीमती रिंकी देवांगन, श्रीमति कीर्ति देवांगन, श्रीमति रामकुमारी देवांगन, श्रीमति प्रभा देवांगन, श्रीमति सरस्वती देवांगन, श्रीमति गीता देवांगन, श्रीमती मनीषाा, श्रीमती दानेश्वरी, श्रीमती यामिनी देवांगन, उषा, संतोषी, सरिता, सुशीला, नीलिमा, छाया आदि स्वजातिय जन उपस्थित रही। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमति भोजेश्वरी देवांगन ने किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47