Advertisement

कोचिये से 15 पौवा देशी शराब जप्त

कोचिये से 15 पौवा देशी शराब जप्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – जिला पुलिस द्वारा जारी हेल्प लाईन नंबर 9479257558 (समाधान) पर एक व्यक्तिय से शिकायत प्राप्त हुआ कि थाना नांदघाट क्षेत्र के ग्राम धोबघट्टी में अवैध रूप से शराब बिक्री करते हैं, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा हैं और गांव के लोग काफी परेशानी हो रहे हैैं। समाधान में उक्त शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा समाधान सेल प्रभारी श्रीमती कौशिल्या साहू एवं थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक जगदीश सिदार को आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किये। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 19 अगस्त को थाना नांदघाट क्षेत्र के ग्राम धोबघट्टी में थाना नांदघाट स्टाफ पहुच कर शिकायत के अधार पर चेकिंग किया गया, चेकिंग के दौरान अवैध रूप से शराब रखकर शराब बिक्री कराने पर आरोपी संतोष साहू पिता आनंदराम साहू उम्र 50 साल साकिन धोबघट्टी थाना नांदघाट जिला बेमेतरा के पास से 15 पौवा देशी मसाला शराब कीमती करीबन 1650 रूपये एवं बिक्री रकम 180 रूपये, कुल जुमला 1830 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत तथा लोगों को अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने पर आरोपी रवि साहू पिता यशवंत साहू उम्र 23 साल एवं राजू मांडले पिता रामप्रसाद मांडले उम्र 32 साल साकिनान धोबघट्टी थाना नांदघाट जिला बेमेतरा के विरुद्ध धारा 36 (c) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया हैैं। उपरोक्त कार्यवाही में समाधान सेल एवं थाना नांदघाट स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47