Advertisement

जांजगीर-चांपा : मतदान के प्रति जागरूकता लाने रंगोली प्रतियोगिता एवं सायकल रैली का किया गया आयोजन

जांजगीर-चांपा : मतदान के प्रति जागरूकता लाने रंगोली प्रतियोगिता एवं सायकल रैली का किया गया आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में आज अकलतरा परियोजना अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जांजगीर ने बताया कि कार्यक्रम ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, किशोरी बालिकाओं को जागरूक करते हुए मतदाता एप्प के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही नवीन मतदाता, नवविवाहित वधू एवं महिलाओं को अपने मताधिकार का आवश्यक रूप से उपयोग करना चाहिए एवं किसी भी पात्र मतदाता का एपिक कार्ड नही छूटना चाहिए। साथ ही बताया गया कि 01 अक्टूबर 2023 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो रही है व 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति मतदाता सूची में अपना पंजीयन करायें। कार्यक्रमों में मतदान के प्रति जन जागरूकता लाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि भारत के नागरिक होने के नाते मताधिकार हमार बहूमूल्य अधिकार एव कर्तव्य है। जिसका उपयोग कर सही व्यक्ति का चुनाव कर सकते है एवं समाज को सकरात्मक दिशा प्रदान कर सकते है। मतदान के प्रति जागरूकता लाने हेतु रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, मंगल भवन से योगेश भवन तक सायकल रैली निकाली गई। उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को मतदान हेतु शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी अकलतरा श्री रवि कुमार शर्मा, समस्त पर्यवेक्षक, ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, किशोरी बालिका, समूह की महिलाए उपस्थित थी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47