Advertisement

चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, बड़ी संख्या में समर्थकों ने भी छोड़ा भाजपा का दामन…..

महासमुंद। विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। महासमुंद के सरायपाली से जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता श्याम तांडी ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। तांडी सरायपाल जनपद उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वे लगातार दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य बने हैं।

भाजपा की पहली उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के बाद नेताओं और अन्य दावेदारों के बगावती तेवर दिखने लगे हैं। सरायपाली से सरला कोसरिया को भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने से श्याम नाराज चल रहे थे। वे गाड़ा समाज से आते हैं। विधानसभा में समाज के 40 हजार से ज्यादा वोटर्स हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बता दें पिछले दिनों समाज के लोगों ने महापंचायत बुलाकर भाजपा उम्मीदवार सरला कोसरिया का विरोध किया था। क्योंकि सरला कोसरिया सतनामी समाज से आती हैं। जिसके चलते गांडा समाज के भाजपा नेताओं ने समाज के लोगों को उपेक्षित करने का आरोप लगाया था। इस्तीफा देने वालों में समाज के सैकड़ों मंडल से बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हैं। इस्तीफे के बाद सरायपाली भाजपा को भारी नुकसान की संभावना जताई जा रही है और भाजपा नेता जो गांडा समाज से आते हैं, जो विधानसभा चुनाव की दावेदारी कर रहे थे वे भी इस्तीफा दे सकते हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47