Advertisement

Crime : जादू-टोने के शक में युवक ने कर दी चचेरे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

सारंगढ़-बिलाईगढ़।  जिले के सलिहा थाना क्षेत्र के ग्राम थरगांव में जादू-टोने के शक में एक युवक ने अपने चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से गले पर वार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि आरोपी रामसिंह बरिहा 62 वर्ष के बेटे की तबियत बार-बार खराब हो रही थी। वो काफी समय से उसका इलाज करवा रहा था, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हो रहा था। बेटे की खराब तबियत को लेकर वो अपने चचेरे भाई परसराम बरिहा पर शक करता था। उसे लगता था कि उसका चचेरा भाई जादू-टोना करता है। इस बात को लेकर आरोपी का अपने चचेरे भाई से अक्सर विवाद होता रहता था। इसके बाद रामसिंह ने अपने चचेरे भाई को मारने का प्लान बनाया। बीती रात 10 बजे वो परसराम के घर पहुंचा। यहां घर के आंगन में चचेरा भाई बैठा था। आरोपी ने आव देखा न ताव, सीधे

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अपने साथ लाई कुल्हाड़ी से परसराम के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान परसराम की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने ही गांव के सरपंच और गांववालों को हत्या की जानकारी दी। जिसके बाद सरपंच ने सलिहा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राम सिंह बरिहा को गिरफ्तार कर लिया। व्यक्ति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। एसडीओपी बिलाईगढ़ संजय तिवारी ने कहा कि मामले में परिजनों और गांववालों के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शनिवार को शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47