Advertisement

चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका; 500 ग्रामीण भाजपा में हुए शामिल, अनुज शर्मा ने दिलाई सदस्यता

सारंगढ़।  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सारंगढ़ के केडार में भाजपा युवा मोर्च द्वारा आयोजित नव मतदाता सम्मेलन महोत्सव में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल पूर्व विधायक केरा बाई मनहर, अनुज शर्मा और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के उपस्थिति में 500 से अधिक लोग भाजपा में शामिल हुए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अभिनेता अनुज शर्मा और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत आज सारंगढ़ दौरे पर थे। जहां युवा मोर्चा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष और अनुज शर्मा के लिए भव्य बाइक रैली का आयोजन किया था। बाईक रैली सारंगढ़ से लेकर केडार ग्राम पंचायत तक निकाली गई, जिसमे सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

केडार में आयोजित कार्यक्रम में अनुज शर्मा ने छत्तीसगढ़ सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं इस कार्यक्रम में भाजपा से प्रभावित होकर लगभग 500 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता लिया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47