Advertisement

दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे पति-पत्नी को पिकअप वाहन ने मारी जोरदार ठोकर, दोनों की मौत

सक्ती।  जिले में रविवार को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार पति पत्नी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पति- पत्नी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना सक्ती थाना क्षेत्र की है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
जानकारी के मुताबिक सरहर गांव के रहने वाले महावीर चंद्रा रविवार को पत्नी सरस्वती चंद्रा के साथ दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। दोनों  वापस अपने घर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की दोनों पुल से नीचे गिर गए। आसपास के लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी तुरंत डायल 112 को दी गई। आनन फानन मे घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

सक्ती थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि सुवाडेरा पुल के पास पिकअप वाहन द्वारा बाइक सवार पति- पत्नी को टक्कर मारने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दोनों के शव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पिकअप चालक को हिरासत मे लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47